{"_id":"23dd4dc9eb8ae2efa7164fbe15504655","slug":"electric-meter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर के विरोध में सर्विस रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर के विरोध में सर्विस रोड जाम
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली मीटर लगाने पर लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा। कालीरामना पाना में पंचायत होने के बाद शाम को सराय मोहल्ला, खटीक बस्ती की महिलाओं ने सर्विस लेन पर कुछ मिनट के लिए जाम लगा दिया।
इसके बाद वह जीटी रोड जाम के लिए जाने लगी तो मौके पर पहुंचे डीएसपी गोरखपाल राणा ने उन्हें समझाकर वापस भेजा। महिलाओं का कहना है कि जब दूसरी जगह मीटर नहीं लग रहे तो उनके बाहर लगे मीटर भी घरों के अंदर लगाए जाने चाहिए।
गौरतलब है कि बिजली विभाग की ओर से घरों के बाहर मीटर लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है।
कुछ जगहों तो मीटर बाहर भी लगा दिए हैं। वीरवार को सुबह मीटर बाहर नहीं लगाने के लिए हुई पंचायत में लोगों ने मीटर बाहर नहीं लगने देने की बात कही।
इसके बाद सराय मोहल्ला, पंजाबी मोहल्ला, खटीक बस्ती की महिलाएं एकत्रित हो गईं। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में कुछ जगहों पर मीटर बाहर नहीं लग रहे।
विज्ञापन
इसलिए उनके बाहर लगे मीटरों को भी अंदर किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनके मीटर बाहर घरों के अंदर दोबारा से नहीं लगाए जाएंगे तो वे जीटी रोड जाम करने से पीछे नहीं हटेंगे।
सूचना मिलने पर डीएसपी गोरखपाल राणा और चौकी इंचार्ज रणबीर मलिक ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। डीएसपी गोरखपाल राणा ने कहा कि उनकी मांग को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।