फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Election of senior and deputy mayor will be held on 11th, five nominated councilors will be sworn in

Panipat News: सीनियर व डिप्टी मेयर का चुनाव 11 को, पांच को मनोनीत पार्षदों की होगी शपथ

Sat, 02 Aug 2025 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 02 Aug 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Election of senior and deputy mayor will be held on 11th, five nominated councilors will be sworn in
पानीपत। नगर निगम में पांच महीने से खाली पड़े सीनियर और डिप्टी मेयर का चुनाव 11 अगस्त को कराया जाएगा। इससे पहले पांच अगस्त को मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। इनमें तीन पार्षद शामिल होंगे। प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ सीनियर व डिप्टी मेयर के लिए लाॅबिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम का चुनाव मार्च महीने में कराया था। भाजपा की कोमल सैनी मेयर बनी थी। इनके साथ भाजपा 23 पार्षद बनकर आए थे। वार्ड-8 से सरोज देवी व अंजली शर्मा कांग्रेस समर्थित थी। वार्ड-18 के बबलू निर्दलीय जीतकर आए थे। इसके बाद डॉ. गौरव श्रीवास्तव, धर्मबीर कश्यप और हिमांशु बांगा पार्षद मनोनीत किया था। वहीं समालखा नगरपालिका में वीरेंद्र कुमार नीटू और राधेश्याम जिंदल को पार्षद मनोनीत किया था। समालखा नगरपालिका दो मनोनीत पार्षदों को शपथ दिला चुकी है। पानीपत नगर निगम के मनोनीत पार्षदों की शपथ बाकी थी। इनको पांच अगस्त को शपथ दिलाई जाएगी। तीनों मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर दोपहर बाद तीन बजे तय किया है। इसके साथ विकास कार्यों पर भी चर्चा की जा सकती हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण व शहरी को एक-एक पद
नगर निगम में 26 वार्ड हैं। इनमें 14 वार्ड शहरी विधानसभा क्षेत्र और 12 वार्ड पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। पानीपत शहर विस क्षेत्र में विधायक प्रमोद विज और ग्रामीण विस क्षेत्र से शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा अपने-अपने नजदीकियों की मजबूत पैरवी कर रहे हैं। ग्रामीण विस क्षेत्र से वार्ड-21 के पार्षद संजीव दहिया, वार्ड एक से अनीता परुथी भी अपनी पैरवी कर रही हैं। वहीं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार अपने नजदीकी रिश्तेदार अशोक कटारिया को दोनों में से एक पद के लिए जोर लगा सकते हैं। इनके आने पर मुकाबला कड़ा हो सकता है। हालांकि अशोक कटारिया अपने वार्ड में विकास कार्य कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
पांच अगस्त को मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। सीनियर व डिप्टी मेयर का चुनाव 11 अगस्त को कराया जाएगा। यह सब हाउस का फैसला होगा। पार्षदों को इस बारे में जल्द ही पत्र के माध्यम अवगत कराया जाएगा।
डॉ. पंकज, आयुक्त नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed