{"_id":"655903b7c08f5535e609fdf3","slug":"election-of-sarpanch-of-khalila-majra-village-cancelled-in-panipat-of-haryana-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: छोरा अमेरिका में, वोट खलीला में डाला, सरपंच का चुनाव रद्द, पर्ची से चुना था सरपंच, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: छोरा अमेरिका में, वोट खलीला में डाला, सरपंच का चुनाव रद्द, पर्ची से चुना था सरपंच, पढ़ें पूरा मामला
Sun, 19 Nov 2023 12:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:04 AM IST
सार
हरियाणा के पानीपत के खलीला माजरा गांव में 15 वोट बोगस मिलने पर अदालत ने चुनाव रद्द कर दिया है। चुनाव के दौरान दो प्रत्याशियों को 302-302 वोट मिले थे। पर्ची डालने के बाद एक प्रत्याशी सरपंच बनाया गया था। दूसरे प्रत्याशी ने कोर्ट में याचिका लगाई और बोगस वोट डालने के तथ्य रखे।
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने खलीला माजरा गांव के सरपंच पद का चुनाव रद्द कर दिया है। चुनाव में सरपंच पद के लिए दो प्रत्याशियों को 302-302 वोट मिले थे, जिसके बाद पर्ची डाली गई। नाम निकलने पर एक प्रत्याशी को चुनाव अधिकारी ने सरपंच बनाया था। दूसरे प्रत्याशी ने चुनाव पर सवाल खड़े करते हुए अदालत में याचिका लगाई थी। अब अदालत ने करीब 15 वोट बोगस मिलने पर चुनाव रद्द कर दिया और उपायुक्त को गांव का चार्ज लेने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
खलीला माजरा गांव निवासी रकम सिंह ने बताया कि उन्होंने इस बार सरपंच पद का चुनाव लड़ा था। उसके विपक्ष में अमित चुनाव लड़ रहा था। मतगणना के दौरान दोनों को 302-302 वोट मिले थे। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने बाॅक्स में दोनों के नाम की पर्ची डलवाई और एक पर्ची निकाली, जो अमित की थी। उसने निष्पक्ष चुनाव न होने की बात कही, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। सरपंच का प्रभार अमित को सौंपकर उसे सरपंच बना दिया गया।
विज्ञापन
बोगस वोट डालने का आरोप
रकम सिंह ने बताया कि उन्होंने जांच की तो पता चला कि चुनाव के दिन अमित का भाई पंचकूला में सरकारी नौकरी पर तैनात था। उसका वोट भी चुनाव के वक्त डाला गया, जो सीधा सीधा बोगस वोट की तरफ इशारा करता है। इसके अलावा गांव के कुछ युवक अमेरिका में हैं। इसके बावजूद उनके वोट पोल हुए।
विज्ञापन