फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Elderly man hanged himself in TDI; was under stress for a long time

Panipat News: टीडीआई में बुजुर्ग ने फंदा लगाकर दी जान, काफी समय से थे तनाव में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Elderly man hanged himself in TDI; was under stress for a long time
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र में टीडीआई निवासी बुजुर्ग अश्वनी कक्कड (69) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार दोपहर को सीढि़यों की ग्रिल पर उनका शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से मानसिक रूप से तनाव में थे। जिस कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई विक्रम ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि टीडीआई में एक बुजुर्ग ने फंदा लगा लिया है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत ही मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि अश्वनी अपनी पत्नी रीता और बेटे साथ टीडीआई में रहते थे।उनकी पत्नी रीटा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका शाहबाद में कारोबार था। काफी पहले कारोबार में नुकसान होने के कारण उनके पति मानसिक रूप से तनाव में थे। रविवार को वह अपना काम कर रही थीं। दोपहर को उनके पति छत पर गए। कुछ देर बाद जब बेटा कमरे से बाहर निकला तो उनका शव सीढि़यों की ग्रिल से लटका हुआ मिला। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed