फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eighth-grade student riding a motorcycle dies, another injured after colliding with a Nilgai

Panipat News: नील गाय की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार आठवीं के छात्र मौत, दूसरा घायल

Sat, 23 May 2026 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 23 May 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
Eighth-grade student riding a motorcycle dies, another injured after colliding with a Nilgai
पुनीत फाइलफोटो।
समालखा। मच्छरौली से बिहोली रोड पर आईपीएस स्कूल के पास शुक्रवार सायं करीब चार नील गाय को बचाते समय झट्टीपुर गांव के आठवीं कक्षा के छात्र पुनीत (15) की मौत हो गई। जबकि उसका साथ पसीना गांव का 12वीं का छात्र आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन

थाना समालखा के प्रभारी दीपक ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार शाम को मच्छरौली से बिहौली रोड पर आईपीएस स्कूल के नजदीक सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों ने बताया कि झट्टीपुर गांव का पुनीत आशादीप स्कूल करहंस गांव में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। वह शुक्रवार को स्कूल से घर लौटने के बाद अपने दोस्त आर्यन की बाइक पर बैठकर बिहौली रोड पर किसी काम से जा रहा था। वे आईपीएस स्कूल के नजदीक पहुंचे तो खेताें नील गाय सड़क पर आ गई। इससे आर्यन चालक संतुलन बिगड़ गया। वे दोनों सड़क पर जा गिरे। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने दोनों को समालखा के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां पुनीत की इलाज के दौरान मौत हो गई। आर्यन को पानीपत के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पाकर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed