{"_id":"68b8895a29b7ae5a18045752","slug":"eight-trains-will-not-be-able-to-go-to-the-designated-station-panipat-news-c-244-1-pnp1011-143063-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निर्धारित स्टेशन पर नहीं जा सकेंगी आठ ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निर्धारित स्टेशन पर नहीं जा सकेंगी आठ ट्रेन
Thu, 04 Sep 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
- फोटो : गड्ढों में फंसकर पलटे पांच ई रिक्शे
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। रेलवे ने तेज बारिश के कारण दिल्ली-अंबाला रूट की 17 ट्रेनों का मार्ग घटा दिया है। नौ ट्रेनों को निर्धारित स्टेशन से नहीं चलाया जाएगा। वहीं आठ ट्रेन निर्धारित स्टेशन पर नहीं जा सकेंगी। इनमें जम्मू और कटरा की अधिक ट्रेन हैं। ऐसे में माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गई है।
रेलवे ने जम्मू के पास ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से 26 अगस्त को इस मार्ग की रेलगाड़ियों को बंद कर दिया था। इसको 1 सितंबर को सुचारु किया था। उत्तर संपर्क क्रांति ट्रेन को रवाना किया था। अब फिर से ट्रेनों के मार्ग को छोटा किया गया है। उत्तर रेलवे ने इसका पत्र जारी कर दिया है।
ये ट्रेनें निर्धारित स्टेशन से नहीं पहुंच पाएंगी
20433 प्रयागराज-कटरा 30 सितंबर तक अंबाला रेलवे स्टेशन तक ही चलेगी। यह ट्रेन प्रयागराज (सुबेदारगंज) से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलती है। 11077 पुणे-जम्मू तवी 29 सितंबर तक अंबाला तक चलेगी। 16031 चेन्नई-कटरा को 4 सितंबर को जम्मू तक चलाया जाएगा। 18309 संबलपुर-जम्मू को 27 सितंबर तक अमृतसर तक चलाया जाएगा। 18101 टाटानगर-जम्मू को 3 से 28 सितंबर तक अमृतसर तक चलाया जाएगा। 12549 दुर्ग-मुक्तेश्वरम को 2, 9, 16 व 23 सितंबर को जम्मू तक चलाया जाएगा। 12919 इंदौर-कटरा काे 19 सितंबर तक अंबाला रेलवे स्टेशन तक चलाया जाएगा। 16031 चेन्नई-कटरा 3 सितंबर को भी जम्मू पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
ये ट्रेनें निर्धारित स्टेशन से नहीं चलेंगी
20434 कटरा-प्रयागराज और 11078 जम्मू तवी-पुणे 30 सितंबर तक अंबाला से रवाना होगी। 01632 कटरा-चेन्नई 6 सितंबर को जम्मू रेलवे स्टेशन से चलेगी। 18310 जम्मू-संबलपुर और 18102 जम्मू-टाटानगर 30 सितंबर तक अमृतसर रेलवे स्टेशन से रवाना होंगी। 12550 मक्तेश्वरम-दुर्ग 4, 11, 18 व 25 सितंबर को जम्मू से चलेगी। 12920 कटरा-इंदौर 21 सितंबर तक अंबाला रेलवे स्टेशन से चलेगी। 16032 कटरा-चेन्नई 5 सितंबर 2025 को भी जम्मू से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
ये ट्रेनें देरी से पहुंचीं
दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर बुधवार को नौ ट्रेन देरी से पहुंचीं। रेलवे से मिली के जानकारी के अनुसार गोवा संपर्क क्रांति साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची। हीराकुंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा चार घंटे की देरी से पहुंची। वहीं फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस सवा घंटे, शान ए पंजाब सवा एक घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा गीता जयंती एक्सप्रेस 44 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से पहुंची।
वर्जन :
बारिश के चलते कुछ नौ ट्रेनें बुधवार को देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को स्टेशन पर थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं 17 ट्रेनों के रूट की जानकारी बेवसाइट के साथ रेलवे स्टेशन के नोटिस बोर्ड भी लगा दी है। इनकी बार-बार उद्घोषणा भी कराई जा रही है।
-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।