फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   eight robbers firing on youth witness

आठ बदमाशों ने गवाह पर की फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
eight robbers firing on youth witness
आठ बदमाशों ने कोर्ट में गवाही से पांच दिन पहले गांव निंबरी निवासी 22 वर्षीय युवक पर फायरिंग कर दी। बदमाशों के पास दो हथियार थे, लेकिन एक हथियार से ही गोली चल पाई। युवक को हाथ में करीब 200 छर्रे लगे हैं। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निंबरी निवासी 22 वर्षीय सतीश पुत्र सुल्तान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2017 में उनके गांव के रहने वाले प्रशांत का छोटे भाई साहिल के साथ झगड़ा हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी। यह केस कोर्ट में विचाराधीन है। इसी मामले में 3 मार्च को उसकी कोर्ट में गवाही है। आरोप है कि प्रशांत ने गवाही से पहले उसकी हत्या करने की साजिश रची। वह शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे पशुबाडे़ से घर जा रहा था। इस दौरान प्रशांत के घर के सामने प्रशांत, सुखबीर समेत छह अन्य लोग वहां खड़े थे। प्रशांत और सुखबीर के हाथ में 315 बोर के हथियार थे। जब वह उनके घर से आगे निकला तो पीछे से आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी। उन्होंने दूसरी बार फायर करने का प्रयास किया, लेकिन हथियार नहीं चल पाया। जिसके बाद वे फरार हो गए। पहले फायर से उसके हाथ पर 200 छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन

शाम छह बजे से ही कर रहे थे बाइक पर रेकी-
सतीश ने बताया कि शुक्रवार को शाम करीब छह बजे वह पशुबाड़े में था। उस समय गांव के ही दो हिमांशु और जितेंद्र बाइक पर सवार होकर पशुबाड़े के आसपास चक्कर काट रहे थे। उन्हें शक है कि जब वह पशुुबाड़े से चला तो उन्होंने ही आरोपियों को उसकी सूचना दी और रास्ते में प्रशांत ने दोस्तों संग मिलकर उस पर फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता करते है खेती, वह गाड़ी चलाता है-
सतीश ने बताया कि वे तीन भाई है, जिनमें बड़ा भाई प्रदीप, फिर वह और सबसे छोटा साहिल है। उसके पिता सुल्तान खेती करते हैं। वह किराए पर लेकर गाड़ी चलाता है। 2017 में मारपीट के मामले में पुलिस ने प्रशांत व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं आरोपियों की शिकायत पर पुलिस ने उसपर धारा 326 के तहत केस दर्ज किया था।
वर्जन
परिजनों की ओर से मिली शिकायत पर जांच की जा रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एसआई सतबीर सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed