फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eight deep-freezers at the mortuary broke down simultaneously; three were procured from Samalkha Hospital.

Panipat News: शवगृह के आठ डी-फ्रीजर एक साथ हुए खराब, तीन समालखा अस्पताल से मंगवाए

Sat, 13 Jun 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 13 Jun 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Eight deep-freezers at the mortuary broke down simultaneously; three were procured from Samalkha Hospital.
शवगृह में बाहर रखे डी-फ्रीज। संवाद - फोटो : Archive
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में लगे आठ डी-फ्रीजर ओवरहीट होने के कारण खराब हो गए हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में डी-फ्रीजर खराब होने से अस्पताल प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। स्थिति को संभालने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने समालखा सामान्य अस्पताल से तीन डी-फ्रीजर मंगवाए हैं, जिन्हें जल्द ही इंस्टॉल किया जाएगा।

अस्पताल के शवगृह में कुल करीब 16 डी-फ्रीजर हैं, जो सामान्य रूप से कार्य कर रहे थे। लेकिन दो दिन पहले इनमें से आठ डी-फ्रीजर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। तकनीकी टीम द्वारा मरम्मत के प्रयास किए गए, लेकिन कोई भी डी-फ्रीजर ठीक नहीं हो सका।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने समालखा सामान्य अस्पताल से तीन डी-फ्रीजर मंगवाए हैं। बताया जा रहा है कि समालखा अस्पताल में अब दो डी-फ्रीजर ही शेष बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल भी आई थी ऐसी खराबी
जानकारी के अनुसार, शवगृह के डी-फ्रीजर में पिछले वर्ष भी इसी तरह की तकनीकी खराबी आई थी, तब करीब छह डी-फ्रीजर खराब हो गए थे। उस समय भी समालखा से डी-फ्रीजर मंगवाकर व्यवस्था को संभाला गया था।

दो दिन में आए आठ शव, बढ़ी दिक्कत
अस्पताल में दो दिन पहले करीब आठ शव पहुंचने से स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो गई। इनमें से दो शव अज्ञात हैं, जिनकी शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। नियमों के अनुसार, अज्ञात शवों को 72 घंटे तक सुरक्षित रखना आवश्यक होता है, जिसके बाद ही पुलिस द्वारा उनका अंतिम संस्कार कराया जाता है।


वर्जन
शवगृह के आठ डी-फ्रीजर में तकनीकी खराबी आई है। समालखा से तीन डी-फ्रीजर मंगवाए गए हैं। जल्द ही सभी को चालू कर व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी। - डाॅ. राजीव मान, नोडल अधिकारी, शवगृह, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed