फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eid ul Fitr today, time of namaz fixed in mosques from 8 to 9 o'clock

Panipat News: ईद उल फितर आज, मस्जिदों में आठ से नौ बजे का समय नमाज का तय किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Eid ul Fitr today, time of namaz fixed in mosques from 8 to 9 o'clock
पानीपत। ईद उल फितर वीरवार को है। शहर समेत जिले की मस्जिदों में नमाज सुबह आठ से नौ बजे तक पढ़ी जाएगी। इस बार मौलवियों ने नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में अलग-अलग समय तय किया है। इसके साथ सड़कों, गली या छतों पर नमाज पढ़ने पर रोक लगाई है। मौलवियों का मानना है कि किसी व्यक्ति के रास्ते में बाधा डालकर पढ़ी नमाज कबूल नहीं मानी जाती। मस्जिदों में नमाज पढ़ने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके साथ बाजार में खरीदारी भी पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन और पुलिस ने भी कानून एवं व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है।
विज्ञापन

पवित्र माह रमजान का समापन वीरवार को ईद उल फितर के साथ होगा। मस्जिदों में सुबह के समय नमाज पढ़ी जाएगी। इसको लेकर बुधवार को पूरा दिन मस्जिदों में तैयारी की गई। इसके साथ समुदाय के लोगों ने ईद पर बनाए जाने वाले पकवानों को लेकर पूरा दिन खरीदारी की। बच्चों से लेकर बड़ों में ईद को लेकर उत्साह नजर आया। कलंदर बाजार समेत शहर के अन्य बाजारों में ईद को लेकर जमकर खरीदारी चली। अशोक विहार कॉलोनी निवासी नूर हसन ने बताया कि रमजान के एक महीने लोगों ने रोजे रखकर अमन और चैन की दुआ मांगी। ईद को लेकर लोगों में उत्साह है। रमजान माह के साथ इस महीने आने वाली ईद विशेष होती है। वे सुबह नमाज पढ़ने के बाद फिर एक दूसरे को ईद की बधाई देंगे।
विज्ञापन


बॉक्स

यहां इस समय होगी नमाज
दरगाह मखदूम साहब के मौलाना आबिद काशमी ने बताया कि नमाज को लेकर दरगाह में अलग-अलग समय निर्धारित किया है। शहर की सबसे बड़ी कलंदर दरगाह में नमाज सुबह नौ बजे होगी। ईदगाह कॉलोनी स्थित मस्जिद में सुबह आठ बजे नमाज की जाएगी। कुटानी रोड स्थित मस्जिद में सुबह आठ और दरगाह मखदूम साहब में नौ नमाज पढ़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि ईद उल फितर से पहले सदका फितर किया जाता है। इसमें एक साधन संपन्न व्यक्ति जरूरतमंदों की मदद करते हैं। इसके बाद वे भी ईद की खुशी में शामिल होते हैं। ऐसे लोगों की मदद पूरे रमजान किसी भी दिन की जा सकती है। व्यक्ति अपनी संपत्ति का ढाई प्रतिशत दान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed