{"_id":"69dc0a0b5bccede9f804a789","slug":"efforts-to-overhaul-the-power-infrastructure-ahead-of-summer-intensify-130-new-transformers-commissioned-panipat-news-c-244-1-sknl1016-155373-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गर्मी से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज, 130 नए ट्रांसफार्मर चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गर्मी से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज, 130 नए ट्रांसफार्मर चालू
विज्ञापन
पानीपत। गर्मी के मौसम से पहले बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जिले में ट्रांसफार्मर प्रबंधन पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। हाल ही में जिले में 130 नए ट्रांसफार्मर चालू (लाइव) किए गए हैं, जिससे आने वाले दिनों में बिजली आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है।
ट्रांसफार्मर इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम की रिपोर्ट के अनुसार, समालखा डिवीजन ने इस दिशा में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। खासतौर पर बिहोली सब-डिवीजन में एक ही दिन में 129 ट्रांसफार्मर चालू कर दिए गए, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे समालखा डिवीजन में कुल चालू ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़कर 6,229 हो गई है। वहीं दूसरी तरफ सिटी डिवीजन पानीपत और सब-अर्बन डिवीजन में काम की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही। सिटी क्षेत्र के मॉडल टाउन, सनौली रोड और शहरी हिस्सों में कोई नया ट्रांसफार्मर चालू नहीं किया गया, जबकि इसराना क्षेत्र में केवल एक ट्रांसफार्मर ही चालू हुआ। निगम के अनुसार, जिले में अभी भी बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर इंस्टालेशन और मरम्मत प्रक्रिया में हैं। इससे संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में बिजली ढांचे को और मजबूत किया जाएगा।
पानीपत सर्कल ट्रांसफार्मर की स्थिति
कुल स्थापित ट्रांसफार्मर- 31,280
वर्तमान में चालू- 25,886
हाल ही में जोड़े गए- 130
स्टॉक में उपलब्ध- 44
इंस्टालेशन और मरम्मत का अपडेट
- 1,931 ट्रांसफार्मर इंस्टालेशन प्रक्रिया में
- 1,634 ट्रांसफार्मर समालखा डिवीजन में लंबित
- 166 ट्रांसफार्मर खराब पाए गए
- 100 ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए भेजे जा रहे
गर्मी के मौसम में बढ़ती बिजली मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने और नेटवर्क मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। इस बार उपभोक्ताओं को बेहतर सप्लाई देने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
- आदित्य कुंडू, कार्यकारी अभियंता, अर्बन डिवीजन, पानीपत।