फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Efforts to control Hepatitis A intensify in Barara

Panipat News: बराड़ा में हेपेटाइटिस ए पर काबू पाने की कोशिशें तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Efforts to control Hepatitis A intensify in Barara
बराड़ा में जाकर पानी के सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। विभाग
बराड़ा। क्षेत्र में हेपेटाइटिस ए (पीलिया) के लगातार बढ़ते मामलों के कारण बराड़ावासियों में डर का माहौल है। वहीं मामले बढ़ते देख स्वास्थ्य और जनस्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने टीमें बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में बीमार लोगों के सैंपल लिए व दवाइयां वितरित की। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह बीमारी दूषित पानी पीने और गंदगीयुक्त चीजें खाने से होता है। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग पर भी लोगों ने नाराजगी जताई कि दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। अभी तक अवैध कनेक्शनों को जनस्वास्थ्य विभाग की टीम बंद करा चुकी है। वहीं नगरपालिका चेयरमैन रजत मलिक ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरान विभाग को दिशा निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एएसएमओ डॉ. बीरबल और जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुभाष चंद्र ने संयुक्त रूप से बताया कि कुछ जगहों पर सुधार कार्य शुरू कर दिए गए हैं। जहां तत्काल समाधान संभव है, वहां मौके पर ही दिक्कतें दूर की जा रही हैं।
विज्ञापन




पेयजल कनेक्शनों की जांच

जनस्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वीरवार को जलघर और सप्लाई लाइनों की लगातार मॉनिटरिंग की। कई स्थानों से लिए गए पानी के नमूने जांच के लिए भेजे गए। अधिकारियों के अनुसार आवश्यकता अनुसार हाइपर-क्लोरीनेशन करवाया जा रहा है ताकि पेयजल को सुरक्षित बनाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम प्रभावित इलाकों में जाकर मरीजों की जांच, लक्षणों की स्क्रीनिंग, जागरूकता अभियान, घरों में स्वच्छ पानी और भोजन से संबंधित सलाह दे रही है। लोगों को लक्षण प्रकट होते ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी जा रही है। बीमारी की जानकारी सामने आने के बाद बराड़ा और आसपास के इलाकों में लोगों ने भी सावधानी बढ़ा दी है। कई परिवार अब पानी को उबालकर पी रहे हैं और बाहर के अस्वच्छ खाद्य पदार्थों से दूरी बना रहे हैं। मोहल्ला स्तर पर स्थानीय लोग पानी की पाइपलाइनों में लीकेज जैसी समस्याओं की सूचना भी विभाग को सक्रिय रूप से दे रहे हैं।
विज्ञापन




अवैध कनेक्शन पर शिकंजा, क्लोरिन की मात्रा बढ़ाई



जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुभाष चंद्र ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका की संयुक्त टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं। जन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अब तक प्रभावित वार्डों में लगभग 40 से 50 अवैध कनेक्शन काटे गए हैं और जो नाली नालियों सहित खुले में कनेक्शन थे उन्हें भी काट दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पानी के सैंपल लैब में भेजे गए थे जिनकी रिपोर्ट में स्वच्छ पानी आया है रिपोर्ट के अनुसार पानी में किसी प्रकार की बदबू या अस्वस्थता नहीं पाई गई है। इसके बाद भी विभाग द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग कर संदिग्ध पाइपलाइन कनेक्शन, लीकेज, सीवरेज की संभावित मिलावट जैसी समस्याओं को प्राथमिकता से ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed