फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   education,panipat civic issue,panipat news,cbse

‘डैड्स’ से घर बैठे ही विद्यार्थी लें डुप्लीकेट मार्कशीट सर्टिफिकेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
education,panipat civic issue,panipat news,cbse
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पहल की है। सीबीएसई ने उम्मीदवारों को उनके शैक्षणिक दस्तावेजों की डुप्लीकेट प्रतियों के साथ मदद करने के लिए एक डुप्लीकेट एकेडमिक डॉक्यूमेंट सिस्टम (डीएडीएस या डैड्स) लॉन्च किया है। अगर किसी विद्यार्थी दस्तावेज खो गए हैं तो इस पोर्टल से इन्हें प्राप्त किया जा सकता है। इससे कोरोना महामारी के दौरान और उसके बाद में भी विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अभी तक डुप्लीकेट मार्कशीट या स्थानांतरण प्रमाण-पत्र आदि के लिए क्षेत्रीय सीबीएसई कार्यालय से संपर्क करने की आवश्यकता होती थी। इतना ही नहीं, एक निर्धारित फॉर्म पर आवेदन करने और बैंकों में आवश्यक चालान शुल्क जमा करने या वैकल्पिक रूप से फॉर्म भेजने और डाक द्वारा बैंक ड्राफ्ट भेजने की मशक्कत करनी पड़ती थी लेकिन अब यह लंबी प्रक्रिया नहीं झेलनी होगी।
विज्ञापन

समय, खर्च और ऊर्जा की होगी बचत
वर्तमान कोविड-19 की परिस्थितियों और विद्यार्थियों की स्वास्थ्य चिंताओं को देखते हुए इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग डीएडीएस- डुप्लीकेट एकेडमिक दस्तावेज प्रणाली को हाल ही में विकसित किया है। यह सुविधा विद्यार्थियों के मानवीय संपर्क और भौतिक उपस्थिति की आवश्यकता को समाप्त कर देगी। वहीं इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों का आवागमन का खर्च नहीं होगा और समय भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई के लिंक पर करना होगा आवेदन, कर सकेंगे ट्रैक
छात्र अब इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से डुप्लीकेट मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट आदि प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को वेबसाइट सीबीएसई डॉट निक डॉट इन पर लॉग इन करना होगा और प्रक्रिया और विकल्पों के लिए सीबीएसई के लिंक पर आवेदन करना होगा। आवेदन प्राप्त होने पर शैक्षणिक दस्तावेजों को प्रिंट करेंगे और उन्हें स्पीड पोस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को भेजेंगे। जिसे ट्रैक किया जा सकेगा। पोर्टल पर डिजिटल कॉपी के साथ ही प्रिंटेड कॉपी चुनने का विकल्प भी होगा।
ये होगा आवेदन शुल्क
वर्ष 2017 से पहले की फीस- 100 रुपये
5 साल तक- 250 रुपये
5 से 10 साल से अधिक- 500 रुपये
10 से 20 साल से अधिक- 1000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed