फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   E-rickshaw overturns, six month old girl dies

Panipat News: ई-रिक्शा पलटा, छह माह की बच्ची की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns, six month old girl dies
पानीपत। सनौली रोड स्थित वीर नगर में ई-रिक्शा सड़क पर बने गड्ढे के कारण पलट गया। इसमें सवार महिला और उसकी गोद में बैठी छह माह की बच्ची ई-रिक्शा के नीचे दब गई। सिर में चोट लगने से छह माह की बच्ची की मौत हो गई। महिला व उसकी दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

युवक राखी से पहले अपनी बहन व उसके बच्चों को लेकर करनाल से अपने घर आ रहा था। चांदनी बाग थाना पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीर नगर निवासी संजय ने बताया कि उसकी बहन रीना की शादी लगभग तीन साल पहले करनाल के मोती नगर में मोहित के साथ हुई है। रीना की दो बेटियां थी। दो साल की हंसवी व छह माह की रिद्धि। वह राखी से पहले वीरवार को रीना को लेने के लिए करनाल गया था। वह बस से टोल प्लाजा पर उतरे। वहां से उन्होंने संजय चौक के लिए ऑटो लिया था। संजय चौक से उसने वीर नगर के लिए ई- रिक्शा की थी। ई- रिक्शा में रीना की गोद में रिद्धि थी। हंसवी उसके पास बैठी थी। भारत पेट्रोल पंप वाली गली में काफी गड्ढे हैं। इन गड्ढों में ई- रिक्शा पलट गया। उसकी बहन व दोनों बच्चियां गली में गिर गई। वह ई-रिक्शा के नीचे दब गए। पास खड़े लोगों ने ई- रिक्शा उठाई और उन्हें सनौली रोड पर एक निजी अस्पताल में भिजवाया, यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रिद्धि को मृत घोषित कर दिया। रीना व हंसवी को इलाज के बाद यहां से छुट्टी मिल गई। उनकी प्रशासन से मांग है कि गलियों में बने गड्ढों को भरा जाए। इन गड्ढों के कारण उसकी भांजी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed