फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   durvesh was killed by talking a betel nut

सुपारी लेकर की थी दुर्वेश की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
durvesh was killed by talking a betel nut
सीआईए-टू पुलिस ने सेक्टर-29 में फ्लौरा चौक के पास 25 वर्षीय दुर्वेश की चाकु से वार कर हत्या करने की वारदात को अंजाम देने वाले सुपारी किलर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 50 हजार रुपये की सुपारी लेकर दुर्वेश की हत्या की थी।
विज्ञापन

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गत 21 मार्च की सांय थाना औधोगिक सैक्टर-29 क्षेत्र के अंतर्गत फ्लौरा चौक के पास 25 वर्षीय दुर्वेश की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी। जिस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दुष्यंत निवासी हबीबगंज अलीगढ़ यूपी को उसके घर से काबू कर प्रारंभिक पुछताछ की तो उसने दुर्वेश की हत्या का खुलासा किया था। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो बताया कि दुर्वेश की शादी से पहले वह दुर्वेश की पत्नी को जानता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन शादी नहीं हो पाई। उसने दुर्वेश की हत्या कर उसकी पत्नी से शादी करने की योजना बनाई और अपने गांव निवासी विशाल पुत्र मुन्नालाल को 50 हजार रुपये देकर दुर्वेश की हत्या की सुपारी दे दी। आरोपी विशाल ने साथी प्रवीन व दनवीर के साथ मिलकर पानीपत पहुंचकर सैक्टर-29 मे फ्लौरा चौक के पास 21 मार्च की सांय दुर्वेश की गर्दन पर चाकु से वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

सुपारी लेकर हत्या करने वाले आरोपियों को दिल्ली से दबोचा
इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी दुष्यंत को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वहीं टीम सुपारी किलर विशाल, प्रवीन व दनवीर को काबू करने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार देर सांय टीम ने फरार तीनों आरोपियों को दिल्ली से काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की लत पूरी करने के लिए ली थी सुपारी
तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तीनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपियों ने दुष्यंत से 50 हजार रुपये लेकर दुर्वेश की हत्या कर दी। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed