फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Due to trains, passengers are getting late in reaching their destination.

Panipat News: ट्रेनोंं के कारण यात्री अपने गंतव्य पर पहुंचने में हो रहे लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Due to trains, passengers are getting late in reaching their destination.
पानीपत। ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे वे अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। ट्रेनें कई घंटों की देरी से निर्धारित स्टेशन पर पहुंच रही हैं। जिसके कारण यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानीपत से दिल्ली जाने वाले यात्री संदीप, युद्धवीर व सागर ने बताया कि वह पिछले कई घंटों से स्टेशन पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। जिससे उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने रेलवे प्रशासन से इस समस्या को लेकर समाधान करने की प्रार्थना की है। जिससे यात्रियों को कम परेशानी हो और उन्हें समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सकें। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में सभी जगह दो दिन से बारिश के चलते ट्रेनों की गति धीमी हो गई है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ये ट्रेनें हो रही लेट-
अप लाइन की ट्रेन पठानकोट एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 9:18 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 9:41 बजे पहुंची और इसे यहां से 9:45 बजे रवाना किया गया। पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 10:50 बजे पहुंची और इसे यहां से 10:54 बजे रवाना किया गया। खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 2:32 बजे पहुंची और इसे यहां से 2:38 बजे रवाना किया गया। पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 2:32 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 2:56 बजे पहुंची और इसे यहां से 12:57 बजे रवाना किया गया। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 3:03 बजे पहुंची और इसे यहां से 3:08 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाउन लाइन की ट्रेन पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 2:32 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 2:56 बजे पहुंची और इसे यहां से 3:01 बजे रवाना किया गया। गीता जयंती एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 4:02 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 5:28 बजे पहुंची और इसे यहां से 5:32 बजे रवाना किया गया। मुबंई छत्रपति शिवाजी महाराज एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 6:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 6:42 बजे पहुंची और इसे यहां से 6:48 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed