फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drug smuggler arrested with one kilo and ten grams of opium

Panipat News: एक किलो दस ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler arrested with one kilo and ten grams of opium
पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने सिवाह गांव में बस अड्डा के सामने चौटाला रोड मोड़ पर एक नशा तस्कर को एक किलो दस ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के बदायू जिला के पुसगमा गांव निवासी अभिषेक के रूप में हुई। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि टीम को वीरवार शाम को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी निवासी एक नशा तस्कर बैग में मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए सिवाह गांव के बस अड्डे के पास घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अभिषेक निवासी पुसगमा गांव बदायू जिला यूपी के रूप में बताई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में युवक के बैग की तलाशी ली तो प्लास्टिक बैग में लिपटी अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर एक किलो दस ग्राम पाया गया। आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर प्रारंभिक पूछताछ की। उसने बताया कि वह उक्त अफीम यूपी के बदायू जिले से कम कीमत पर खरीद कर पानीपत में तस्करी करने के लिए लेकर आया था। शुक्रवार को आरोपी को न्यायलय में पेश किया। जिसके बाद उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। इस दौरान पुलिस आरोपी से सप्लायर के ठिकानों का पता लगाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed