फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drug smuggler absconds from the custody of Anti Narcotics Cell

Panipat News: एंटी नारकोटिक्स सेल की गिरफ्त से मादक पदार्थ तस्कर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler absconds from the custody of Anti Narcotics Cell
पानीपत। मादक पदार्थ तस्कर हिमाचल प्रदेश के शिमला के ठियोग क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को चकमा देकर फरार हो गया। एंटी नारकोटिक्स सेल आरोपी की निशानदेही पर मुख्य तस्कर को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया था। इसको पुलिस ने एक जनवरी की रात को जीटी रोड मलिक पेट्रोल पंप के पास से चरस के साथ पकड़ा था। अब एंटी नारकोक्टिस सेल ने इसकी शिकायत हिमाचल प्रदेश पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब एंटी नारकोटिक्स सेल व हिमाचल प्रदेश की पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है। अब तक उसका सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक जनवरी की रात को गुप्त सूचना पर जीटी रोड पर मलिक पेट्रोल पंप के सामने नाकाबंदी कर गढ़ी छाजू गांव निवासी पवन को पकड़ा था। वह कार में करनाल की ओर जा रहा था। कार की तलाशी लेने पर कार से 1.900 किलोग्राम चरस मिली थी। पूछताछ में पवन ने बताया कि शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए वह यह चरस कुल्लू से एक युवक से खरीदकर लाया था। पुलिस ने तीन लाख रुपये कीमत की यह चरस बरामद की थी। मुख्य तस्कर का पता लगाने के लिए आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया गया था। पुलिस आरोपी पवन को लेकर शिमला के ठियोग उपमंडल के गांव मतियाना में गई थी। यहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने ठियोग थाना को सूचित किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस घटना की सूचना पानीपत एसपी लोकेंद्र सिंह को भी दी गई।
विज्ञापन


वर्जन-
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल मादक पदार्थ तस्कर को रिमांड के दौरान हिमाचल प्रदेश लेकर गई थी। आरोपी वहां से फरार हो गया है। इस मामले में आरोपी पर केस दर्ज करवा दिया गया है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed