फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drug free campaign: 325 accused arrested in 146 cases

Panipat News: नशा मुक्त अभियान के तहत 10 माह में 146 मामलों में 325 आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Drug free campaign: 325 accused arrested in 146 cases
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने इस वर्ष नशा मुक्त जिला अभियान के तहत प्रथम 10 माह में 146 मामले दर्ज कर 325 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से 69 किग्रा 152 ग्राम 170 मिलीग्राम अफीम, 36 क्विंटल 39 किग्रा 322 ग्राम चूरापोस्त, 959.91 ग्राम हैरोइन, 405.88 ग्राम स्मैक, 96 किग्रा 671.50 ग्राम गांजा, 7440 नशीले कैप्सूल, 2431 नशीली गोलियां तथा 26 किग्रा 90 ग्राम अफीम के पौधों की बरामद की हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि नशा मुक्त अभियान के तहत जिला स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ जन जागरूकता पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आम जनता से अपील की है कि नशा तस्करों की सूचना के लिए एंटी नारकोटिक सेल इंचार्ज के मोबाइल नंबर 74969-85326 पर व्हाट्सएप व एसएमएस करें। सूचनादाता की गोपनीयता सुनिश्चित रहेगी। अग्रवाल ने कहा कि सेमिनार व गोष्ठियों के माध्यम से जागरूकता अभियान आयोजित कर जानकारी दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed