फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drizzle expected in the first week of February

Panipat News: फरवरी के पहले सप्ताह में बूंदाबांदी की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Drizzle expected in the first week of February
पानीपत। मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। दो दिन धूप के बाद रविवार को धुंध फिर से छा गई। जिसके चलते पूरा दिन धूप नहीं निकल पाई। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी एक-एक डिग्री घट गया। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को धूप निकलने के कुछ संकेत दिए थे और तापमान भी बढ़ने की उम्मीद जताई थी, लेकिन इसके उलट हुआ।
विज्ञापन

रविवार सुबह ही आसमान में घनी धुंध छा गई। लोग अचानक बदले मौसम के मिजाज को देखकर हैरान रह गए। सुबह के समय एक बार तो धुंध बढ़ती चली गई। दृश्यता करीब घट गई। इसके बाद पश्चिमी हवा चलने से धुंध कुछ हटी। दिन के समय करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। लोगों को दोपहर के समय कुछ देर धूप खिलने का अनुमान था, लेकिन पूरा दिन धूप नहीं निकली। दोपहर के समय हवा चलने से धुंध से कुछ राहत जरूर मिली। इसके बाद शाम के समय धुंध फिर से पड़ना शुरू हो गई। मौसम विशेषज्ञों की माने तो रविवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान करीब नौ डिग्री दर्ज किया गया। शाम को दिन ढलते ही फिर से धुंध पड़ने लगी। देर शाम को आसमान में धुंध की गहरी चादर छा गई।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम बुजुर्गों के लिए बेहतर चिंताजनक बना हुआ है। अस्पतालों में अधिकतर बुजुर्ग इलाज कराने पहुंच रहे हैं। सर्दी के चलते सांस लेना मुश्किल हो जाता है। उनको पिछले दो दिन धूप निकलने के बाद कुछ राहत की सांस मिली थी। रविवार को बुजुर्ग फिर से घरों में दुबक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
बूंदाबांदी के आसार
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अगले कई दिन मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। सुबह व शाम को मध्यम हवा के साथ धुंध छाई रहेगी। एक फरवरी को बूंदाबांदी होने के आसार हैं। किसानों को गेहूं की फसल में हल्के पानी से सिंचाई करनी चाहिए। गेहूं में अधिक पानी देने से फसल गिरने का खतरा रहेगा। इससे उत्पादन प्रभावित हाे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed