फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Driver left truck at hotel in Ajmer and ran away, also changed four tires

Panipat News: अजमेर में होटल पर ट्रक छोड़ भागा चालक, चार टायर भी बदले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Driver left truck at hotel in Ajmer and ran away, also changed four tires
पानीपत। पानीपत के मलिक ट्रांसपोर्ट का ड्राइवर ट्रक में माल लोड कर अजमेर गया और वहां एक होटल पर ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। ड्राइवर ने ट्रक के टायर भी बदल दिए। जांच में उसके द्वारा पहले भी की गई गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

करनाल के सालवन गांव निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि वह मलिक ट्रांसपोर्ट इंडिया, सेक्टर 25 पर बतौर फोरमैन नौकरी करता है। ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों की देखरेख व कारोबार को वह देखता है। उसने एक ट्रक पर करीब आठ माह पहले बिलाल निवासी खाताखेड़ी सहारनपुर यूपी को ड्राइवर रखा था, जो कि आठ अगस्त को पानीपत से माल लोड कर जाम (नागपुर) गया था। उसे खर्च के लिए सात हजार रुपये दिए व ट्रक की टंकी में डीजल फुल करवाया था। ड्राइवर नागपुर में माल खाली करके बीच में कई जगह का माल लोड करके उतारने के बाद गुजरात पहुंच गया था। वहां से माल लोड कर 25 अगस्त को रोहतक के लिए चला था। ड्राइवर यह ट्रक अजमेर के किशनगढ़ राज चिड़िया होटल पर खड़ी कर भाग गया। जो काफी समय तक होटल पर खड़ा रहा। इसके बाद बिलाल को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। वे होटल राज चिड़िया पर जाकर देखा तो ट्रक वहां खड़ा था। गाड़ी के चार नए टायर उतारकर पुराने टायर लगा दिए थे। ड्राइवर अनिल से गाड़ी चलवाकर रोहतक में माल खाली करके पानीपत ले आया। बिलाल ड्राइवर ने गाड़ी के नए टायर व 10,500 रुपये की बेईमानी कर ली है। इससे पहले भी वह करीब 64 हजार रुपये की बेईमानी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed