फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drain broke in Manana, dirty water filled the houses

मनाना में नाला टूटा, गंदा पानी घरों में भरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Drain broke in Manana, dirty water filled the houses
समालखा। गांव मनाना में टूटा हुआ नाला। - फोटो : Panipat
समालखा।क्षेत्र के गांव मनाना में ब्वायज स्कूल के पास बना नाला भी तेज बारिश को सह नहीं सका और गंदे पानी के साथ कई जगह से टूटकर बह गया। वर्षों से इसकी मरम्मत नहीं होने के कारण नाला टूट गया। इससे लोगों के घरों और गलियों में गंदा पानी भर गया।
विज्ञापन

ग्रामीण मुकेश, राजेश, महाबीर सिंह, शिवकुमार, सोनू, अनिल, सुनील आदि ने बताया कि करीब 20-25 वर्ष पहले नाले का निर्माण हुआ था। आधे गांव की निकासी इस पर निर्भर है और कई वर्ष पहले एक-दो बार ही इसकी मरम्मत हुई थी। मरम्मत नहीं होने के कारण कई जगह से टूट गया। मंगलवार एवं बुधवार को हुई बारिश ने रही सही कसर पूरी कर दी और उसकी दीवारें भी पानी के साथ बह गई। जिससे गलियों व घरों में गंदा पानी भर गया। इससे सामान, पशुओं का चारा खराब हो गया। वे दिनभर गंदे पानी को बाहर निकालने में लगे रहे। लोगों ने कहा कि पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने के कारण बीडीपीओ को इसका नाले का दोबारा से निर्माण करवाने के लिए टेंडर लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed