फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dr. Anil of Rewari became the state president and Rinku of Panipat became the vice president

Panipat News: रेवाड़ी के डॉ. अनिल प्रदेशाध्यक्ष और पानीपत के रिंकू बने उपाध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Dr. Anil of Rewari became the state president and Rinku of Panipat became the vice president
पानीपत। एचसीएमएस (हरियाणा सिविल चिकित्सा सेवा) की राज्य कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को कॉलेजियम के आधार पर किया गया। रेवाड़ी के प्रधान डॉ. अनिल यादव 75 वोट लेकर प्रदेशाध्यक्ष बने हैं। वहीं पानीपत के डॉ. रिंकू सांगवान 78 वोट लेकर उपाध्यक्ष बनें। इनके साथ पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। एसोसिएशन ने चिकित्सकों की मांगों के लिए लगातार संघर्ष करने का दावा किया।
विज्ञापन

डॉ. संदीप अब्रोल ने बताया कि एसोसिएशन में चुनाव कॉलेजियम प्रणाली के माध्यम से संपन्न हुई। इसमें लगभग तीन हजार एचसीएमएस चिकित्सकों को 136 कॉलेजियम में विभाजित किया गया। औसतन प्रत्येक 22 चिकित्सकों पर एक निर्वाचित प्रतिनिधि चुना गया। पूरे हरियाणा से चुने गए 136 कॉलेजियम प्रतिनिधि राज्य कार्यकारिणी के चुनाव हेतु एकत्रित हुए। राज्य कार्यकारिणी के छह पदों के लिए पूरे प्रदेश से 18 प्रतिनिधियों ने चुनाव लड़ा और सभी प्रतिनिधि उपस्थित रहे जो संगठनात्मक एकता और लोकतांत्रिक चेतना का सशक्त प्रमाण है। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी 2026-2029 प्रधान डॉ. अनिल यादव, रेवाड़ी महासचिव डॉ. विजेन्द्र ढांढा, जींद वरिष्ठ उप प्रधान डॉ. नितिन फलसवाल, सोनीपत उप प्रधान डॉ. रिंकू सांगवान, पानीपत संयुक्त सचिव डॉ. पियूष सचदेवा, झज्जर कोषाध्यक्ष डॉ. विपुल गुप्ता बने। नव-निर्वाचित प्रधान डॉ. अनिल यादव ने कहा कि एचसीएमएस कैडर के सम्मान, अधिकारों और संगठनात्मक मजबूती के लिए पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। पूर्व प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया ने कहा कि यह टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। यह चुनाव केवल पदों का नहीं, विश्वास, एकता, लोकतंत्र और संगठनात्मक चेतना की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद नाम वोट मिली
प्रधान डॉ. अनिल यादव 75
महासचिव डॉ. विजेंद्र ढांडा 74
वरिष्ठ उप प्रधान डॉ. नितिन फलसवाल 70
उप प्रधान डॉ. रिंकू सांगवान 78
संयुक्त सचिव डॉ. पीयूष सचदेवा 66
कोषाध्यक्ष डॉ. विपुल गुप्ता 68
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed