फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Doctors examined patients in the light of mobile phones

Panipat News: ईएसआई अस्पताल की तीन घंटे रही बिजली गुल, चिकित्सकों ने मोबाइल की रोशनी में जांचे मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Doctors examined patients in the light of mobile phones
फोटो- 16
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। ईएसआई अस्पताल में मंगलवार को दिन के समय करीब तीन तक बिजली गुल रही। ऐसे में मरीजों के साथ चिकित्सकों को भी परेशानी हुई। चिकित्सकों को मोबाइल की रोशनी में मरीजों की जांच करनी पड़ी। मरीजों ने बिजली निगम की अनदेखी पर चिंता जाहिर की। ईएसआई अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी के समय बिजली न काटने के बारे में निगम अधिकारियों को अवगत कराया।
ईएसआई अस्पताल में सर्दी के मौसम प्रतिदिन की ओपीडी 1100 तक पहुंच रही है। इसमें खांसी-जुकाम, वायरल बुखार, आंखों में एलर्जी, कान-नाक और गले में दर्द के मरीज ज्यादा रहते हैं। एक महीने पहले की अस्पताल में फिजिशियन आने के बाद मरीजों को यहीं पर इलाज मिलने लगा है। अस्पताल में मंगलवार को सुबह करीब 11:30 बजे बिजली चली गई और दो बजे तक बिजली गुल रही। इससे मरीजों को परेशानी हुई। चिकित्सकों को भी मोबाइल की रोशनी में मरीजों की जांच करनी पड़ी। अस्पताल में अंधेरा होने से मरीजों को मोबाइल की लाइट जलाकर चिकित्सक कक्ष ढूंढ़ने पड़े और चिकित्सकों को भी कम रोशनी में मरीजों की जांच करनी पड़ी। वहीं अस्पताल में गायनी न होने से महिलाओं के परेशानी हो रही है और ईएनटी ( कान-नाक-गला ) विशेषज्ञ की भी सप्ताह में केवल तीन दिन ड्यूटी होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। बाकी के दिनों में मरीजों को जिला नागरिक अस्पताल या निजी अस्पताल के दवा व इलाज करवाना पड़ रहा है। ईएसआई अस्पताल सुविधाओं और चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वर्जन :
अस्पताल में मंगलवार को बिजली कट की थोड़ी समस्या रही। जेरनेटर की मदद से बिजली की समस्या से निजात मिली और मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वंदना, एसएमओ, ईएसआई अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed