फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman expelled from home while pregnant in Panipat

पानीपत: विधवा से धर्म छिपाकर की शादी, गर्भवती होने पर घर से निकाला, ऐसे खुला राज

Sun, 23 Aug 2020 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2020 01:27 AM IST
सार

मॉडल टाउन निवासी एक विधवा ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने अपना धर्म छिपाकर और जान से मारने की धमकी देकर उससे शादी की।

विज्ञापन
Woman expelled from home while pregnant in Panipat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पानीपत निवासी एक विधवा ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने अपना धर्म छिपाकर और जान से मारने की धमकी देकर उससे शादी की। अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दवाब डाला। अब गर्भवती होने पर उसे घर से निकाल दिया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने बताया कि उसके पहले पति की 2017 में सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। जिससे तीन बच्चे है। पति की मौत के बाद वह घरों में साफ सफाई का काम करने लगी। इसी बीच जाटल रोड निवासी युवक उसका पीछा करने लगा। जिससे परेशान होकर वह मायके रायबरेली चली गई।
विज्ञापन

 

व्यक्ति वहां भी आ गया और उसे डरा-धमकाकर पानीपत ले आया। पानीपत लाते ही उसने पीटा और चाकू से वार किया। जान से मारने की धमकी देकर एक मरदसे में लेकर जाकर शादी कर ली, जहां पता चला कि उसका असली नाम दूसरा है। उसने अपना धर्म छिपाया। विरोध किया तो मारपीट की। अब गर्भवती होने पर उसे घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है और अपने दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता है। उसने यह बात एक घर में काम करने के दौरान मालकिन को बताई। वह उसे थाने ले गईं और शिकायत कराई। महिला ने बताया कि एक बार पहले भी उसने मारपीट की शिकायत दी थी लेकिन गोल्डी ने जबरदस्ती उसके समझौते पर हस्ताक्षर करवा लिए थे।

 

महिला की शिकायत पर पति, सास व ससुर के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध, मारपीट करने व अन्य जुर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसको किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। - सुनील कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी।

मॉडल टाउन निवासी एक विधवा ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने अपना धर्म छिपाकर और जान से मारने की धमकी देकर उससे शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed