{"_id":"6822729fbe2673e4f3052ed4","slug":"diseases-started-increasing-due-to-heat-more-than-two-thousand-patients-reached-opd-panipat-news-c-244-1-pnp1007-136817-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गर्मी से बढ़ने लगी बीमारी, ओपीडी में दो हजार से अधिक मरीज पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गर्मी से बढ़ने लगी बीमारी, ओपीडी में दो हजार से अधिक मरीज पहुंचे
विज्ञापन
पानीपत। मौसम बदलने के साथ अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिला नागरिक और निजी अस्पताल में संक्रमित बीमारियों की ओपीडी बढ़ गई है। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा ओपीडी 10 प्रतिशत अधिक रही। हड्डी रोग विशेषज्ञ के ओटी में होने व चमड़ी रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में मरीजों को बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़े।
शनिवार को हल्की बारिश होने से संक्रमित रोगों की ओपीडी जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही। यह करीब दो हजार पहुंच गई। जबकि सामान्य दिनों में करीब 1700 तक ही रहती है। कई मरीजों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी बिना दवा के घर लौटना पड़ा। अस्पताल में संक्रमित रोग जैसे- उल्टी, दस्त, वायरल बुखार, खांसी की ओपीडी बढ़ रही हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में उल्टी, दस्त, वायरल बुखार, और खांसी आमतौर पर वायरस, बैक्टीरिया, या परजीवी के कारण होते हैं।
लोगों को इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना होगा। ताकि संक्रमित रोगों से बचा जा सके। मांडी गांव की रामरती देवी ने बताया वह अस्पताल में सुबह आठ बजे से पहले आ गई थीं। आठ बजे ओपीडी की पर्ची बनानी शुरू होती है।
विज्ञापन
आधे घंटे लाइन में लगने के बाद उसकी पर्ची बनी। अस्पताल का समय आठ से दो बजे तक रहता है। उसका नंबर लगभग एक बजे आया। उसे वायरल बुखार है। कई घंटे प्रतीक्षा करने के बाद वह चिकित्सक से जांच कराकर दवा ले पाई। अस्पताल में यदि रोग विशेषज्ञ दो या चार हों तो मरीजों को घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और समय पर दवा ले पाएंगे।
सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि अस्पताल में लगभग सभी रोगों की दवा उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं। सभी मरीजों को इलाज व दवा दी जाती हैं। अस्पताल में जल्द ही चमड़ी रोग विशेषज्ञ की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।