फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   development of two wards

Panipat News: दो करोड़ से सुधरेगी ग्रामीण एरिया के दो वार्डों की सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
development of two wards
पानीपत। नगर निगम ने एक बार फिर से ग्रामीण एरिया के वार्डों में विकास कार्याें को खाका तैयार किया है। इसमें करीब पौने दो करोड़ रुपये से सड़क और बरसाती पानी की निकासी के नालों के निर्माण करवाए जाएंगे। नगर निगम ने वार्ड संख्या दो और वार्ड 26 के पांच विकास कार्याें के लिए निविदाएं भी आमंत्रित की हैं। इनमें वार्ड 26 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर छह के इलाके में 27.91 लाख से सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा सेक्टर छह में ही 29.60 लाख से एक पार्क भी बनाया जाएगा, जिसका सेक्टर 6 के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने वार्ड दो में 51.33 लाख से तीन सड़कों को भी बनाने का फैसला किया है। एरिया में पिछले काफी दिनों से यह सड़क खस्ताहाल थी, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। पार्षद की सिफारिश पर निगम ने इनके लिए भी निविदाएं आमंत्रित की हैं। वार्ड दो में ही करीब 84 लाख रुपये से बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जाएगा। इनमें एक नाला 51.33 लाख से तो दूसरा 28.18 लाख से बनेगा। इन नालों से नूरवाला की ओर के रिहायशी इलाके में भरने वाला पानी मुख्य नाले से जोड़ा जाएगा ताकि बरसाती पानी इलाके में भरने के बजाय सीधे मुख्य नाले से होकर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक जा सके। बरसाती पानी के जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन

नगर निगम के एमई अर्पित ने बताया कि शहर के लोगों की जरूरत को देखते हुए ये विकास कार्य करवाए जाएंगे, जिन्हें गुणवत्तापूर्वक पूरा करवाने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed