फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Described the exclusive devotion of Hanuman ji

Panipat News: हनुमान जी की अनन्य भक्ति का किया वर्णन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Described the exclusive devotion of Hanuman ji
श्री लक्ष्मी नारायण सांई बाबा मंदिर में भजन सुनते श्रद्धालु। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। सनौली रोड नेताजी काॅलोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण साईं बाबा मंदिर के 56वें वार्षिकोत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय श्री राम कथा सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग के दूसरे दिन प्रवचन करते हुए स्वामी दयानंद सरस्वती ने हनुमान की राम के प्रति अनन्य भक्ति का वर्णन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पार्षद नवल जिंदल ने दीप प्रज्वलन किया। स्वामी दयानंद सरस्वती ने रामचरित मानस में वर्णित हनुमान के यश व बल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जैसे ही जाम्वंत ने हनुमान को उनका बल याद दिलाया व यह कहा कि राम काम करने के लिए ही आपका अवतार हुआ है। यह सुनते ही हनुमान जी में एक अद्भुत बल आ गया और वे पर्वत के समान विशालकाय हो गए व लंका की ओर जाने को तत्पर हो गए। महामंडलेश्वर स्वामी अरुणदास महाराज ने कहा कि हनुमान सबसे बड़े भक्त हैं। उनकी आराधना से भक्त अध्यात्म के क्षेत्र में जल्दी प्रगति करता है। इससे पूर्व मंदिर प्रांगण में एक शाम ठाकुर जी के नाम भक्ति संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसमें गीत गोविंद संकीर्तन मंडल की ओर से तरुण चोपड़ा व गुलशन लखीना ने वे जोगिया मैं तां तेरी जोगण बण गई हां..., इक नजर कृपा की कर दो सांवरियां गिरधारी... भजन गाकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। मंच संचालन कैलाश नारंग ने किया। इस अवसर पर किशन लखीना, राजेंद्र टुटेजा, रामनारायण तनेजा, तिलक राज सेठी, कृष्ण गोपाल सेठी, सुंदर नंदवानी, विपिन चुघ, वेद बांगा, सतपाल सैनी, हेमंत लखीना, पंकज सेठी, पुजारी प्रेम चंद शर्मा उपस्थित रहे।

श्री लक्ष्मी नारायण सांई बाबा मंदिर में भजन सुनते श्रद्धालु। स्रोत : सोशल मीडिया

श्री लक्ष्मी नारायण सांई बाबा मंदिर में भजन सुनते श्रद्धालु। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed