फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Deputy mayor angry eyes to the manch

मंच से खफा डिप्टी मेयर ने दिखाई आंखें

Wed, 18 Dec 2013 12:06 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 18 Dec 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
पानीपत शहर की सरकार को घेरने के लिए विपक्ष की ओर से बनाया गया पानीपत विकास मंच दो दिन बाद ही विवादों में घिरने लगा है। मंच पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए डिप्टी मेयर सीमा पाहवा ने इसका बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इस चेतावनी के बाद मंच का गठन करने वालों की परेशानी बढ़ गई है। मेयर ने भी मंच पर हमला बोलते हुए इसके गठन पर सवाल उठाए हैं।

डिप्टी मेयर सीमा पाहवा ने इस बारे में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें उन्होंने बताया कि गत दिवस रामायणी चौक पर पार्षद रोहिता रेवड़ी और उनके पति सुरेंद्र रेवड़ी ने पानीपत विकास मंच के बैनर तले एक जनसभा की थी। इसमें शहर के विपक्षी पार्षद पहुंचे थे।
विज्ञापन


वे भी इस मंच पर अपने वार्ड समेत शहर के विकास के लिए शमिल हुई थीं। लेकिन उस मंच पर राजनीति बढ़ गई है। यहां पर शहर के विकास के लिए कोई गंभीर नहीं है।

यह कहा डिप्टी मेयर ने
मैं केवल पानीपत का विकास चाहती हूं, राजनीति नहीं। अगर इसी प्रकार करना है तो अन्य प्रतिनिधियों और हमारे में क्या फर्क रह गया। यह मंच केवल पार्षदों के लिए है अन्य लोगों के लिए नहीं। यह मंच इस प्रकार के कार्य करें, जिसमें केवल विकास की ही बात हो, बाद में रोष प्रकट करने को कोई मजबूर हो। मेरा पानीपत विकास मंच से अनुरोध है कि पार्टीबाजी भूलाकर पार्षदों का साथ दें, जिससे कि जनता ने का विश्वास कायम रहे और विकास करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं किसी पार्टी के खिलाफ नहीं हूं। जनता जब मेयर के पास जाती है तो वहां मेरी तो चलती नहीं सुनने को मिलता है। मैं पानीपत विकास मंच से अनुरोध करती हूं कि वे इसे राजनीतिक मंच न बनाकर विकास की ओर ध्यान दें, वरना मेरा खुला बहिष्कार होगा।
रविवार को हुई थी पहली सभा
विपक्ष ने रविवार को रामायणी चौक पर सभा की थी। इसको पानीपत विकास मंच के बैनर तले कहा गया था। इस मंच का नाम भी एक दिन पहले ही रखा था। इसके तले भाजपा, इनेलो और निर्दलीय पार्षदों ने एकजुट होकर शहर के विकास की आवाज उठाने का फैसला लिया था। पार्षद यहां पर पहुंचे भी थे। यहां पर नगर निगम की सरकार के साथ शहर विधायक पर खुलकर हमला बोला था। कई वक्ताओं ने तो शहर विधायक और मेयर पर सीधा निशाना साधा था।

मेयर ने भी मंच पर बोला हमला
मेयर भूपेंद्र सिंह ने पानीपत विकास मंच पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शहर में 18 करोड़ का विकास हुआ है और हर वार्ड में बराबर का विकास हुआ है। यह काम अकेले मेयर के वार्ड या कांग्रेस समर्थित पार्षदों के घर के बाहर नहीं हुआ। कोई भी पार्षद विकास नहीं होने की बात नहीं कर सकता। एक व्यक्ति ने राजनीति चमकाने के लिए मंच का गठन किया है। इस मंच का शहर के विकास से कोई लेना देना नहीं है। ये लोग शहर की राजनीति को हवा दे रहे हैं। उस नेता के वार्ड में भी बराबर का विकास हुआ है। हरीश शर्मा और सीमा पाहवा के वार्ड में भी बराबर का विकास हुया। सुरेंद्र रेवड़ी और अशोक नारंग को फोन कर विकास के प्रस्ताव मांगे हैं। वे शहर में किसी भी गलत काम के पक्षधर नहीं है। किसी पार्षद को निर्माण सामग्री पर शक होता है तो वे इसकी विजिलेंस जांच करने को तैयार हैं। नगर परिषद में भाजपा के चेयरमैनों से अधिक इस प्लान में विकास हुआ है। वे मंच के बैनर तले 20 पार्षदों के पहुंचने का दावा करते हैं, लेकिन मंच की सभा में उनके खुद के पार्षद तक नहीं पहुंच पाए हैं।


पानीपत विकास मंच का गठन सबकी सहमति से हुआ था। यहां पर शहर के विकास की बात की गई थी और शहर की समस्याओं से त्रस्त व्यक्ति मंच पर पहुंचा था। यहां पर न तो किसी तरह की राजनीति हुई है और न ही होगी। वे डिप्टी मेयर सीमा पाहवा की भावनाओं की कद्र करते हैं। उनके संपर्क में कांग्रेस समर्थित कई पार्षद हैं। उन्होंने भी समय आने पर साथ देने का आश्वासन दिया है। वे मंच के माध्यम नगर निगम या अन्य सरकारी नौकरियों ने शहर के लोगों को नौकरी देने की भी मांग रखते हैं।
सुरेंद्र रेवड़ी, प्रतिनिधि, रोहिता रेवड़ी, पार्षद वार्ड-नौ पानीपत




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed