{"_id":"6140ffcf8ebc3e6990787734","slug":"deputy-commissioner-visited-the-villages-and-investigated-girdawari-panipat-news-knl83229032","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने गांवों का दौरा कर की गिरदावरी की पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने गांवों का दौरा कर की गिरदावरी की पड़ताल
विज्ञापन
पानीपत। राजस्व विभाग की ओर से की गई गिरदावरी के लिए पड़ताल के लिए उपायुक्त ने मंगलवार को गांवों का दौरा किया। सीजरा लेकर फसलों का रिकार्ड के साथ मिलान किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गिरदावरी महत्वपूर्ण कार्य है, यह 100 प्रतिशत ठीक होना चाहिए।
गांव सौदापुर, जाटल, नामुंडा, गवालड़ा, जालपाड़ समेत अन्य गांवों का उपायुक्त सुशील सारवान ने दौरा किया। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि गिरदावरी के कार्य में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। प्रदेश या केंद्र सरकार गिरदावरी के माध्यम से लिए गए आंकड़ों के आधार पर ही किसान के संबंध में नीति बनाती है। राजस्व विभाग प्रत्येक फसल चक्र की गिरदावरी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजता है, ऐसे में गिरदावरी में सही आंकड़े होने चाहिए।
इसके लिए ई-गिरदावरी प्रणाली अपनाई गई है। ई-गिरदावरी प्रणाली में फसल या क्षेत्र का फोटो उपग्रह से लिया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि कार्य में पूरी पारदर्शिता हो। पटवारी सीजरे से किला नंबर देखकर टैब में फसल का ब्योरा एकत्रित करते हैं। इसके बाद इसकी जांच की जाती है ताकि इस कार्य की सही रिपोर्ट सरकार को भेजी जा सके। इस मौके पर तहसीलदार विनती आंतिल, सदर कानूनगो सुरेंद्र सिंह, कार्यालय कानूनगो अरविंद कुमार और अन्य तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो एवं पटवारी मौजूद रहे।