{"_id":"693f1dc12998e34ee409b2b5","slug":"dense-fog-hits-vehicles-collide-on-national-highway-panipat-news-c-244-1-pnp1001-148783-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: घने कोहरे की दस्तक, नेशनल हाईवे पर भिड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: घने कोहरे की दस्तक, नेशनल हाईवे पर भिड़े वाहन
विज्ञापन
पानीपत। सर्दी के साथ घने कोहरे की दस्तक शुरू कर हो गई है। कोहरे की दस्तक शुरू होते ही लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन चालकों को हो रही है। रविवार को सुबह कोहरे के कारण नेशनल हाईवे-44 पर सिवाह गढ़ी गांव के पास कैंटर चालक ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंटर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, कोहरे के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। कोहरा दिन में करीब 10 बजे तक बना रहा। कोहरे के कारण एक्यूआई में भी बढ़ोत्तरी दर्ज गई। रविवार को जिले में एक्यूआई 369 दर्ज किया गया, मौसम विशेषज्ञ ने सोमवार को धूप निकलने और तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।
पिछले दो-तीन दिन से मौसम ने एकदम से करवट ली है। रविवार को भी सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिसका असर हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों पर साफ नजर आया। कोहरे के कारण कारण वाहनों की रफ्तार कम होने लगी। इससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। रविवार को शनिवार की अपेक्षा कोहरे का असर ज्यादा रहा। दिन में थोड़ी देर ही हल्की धूप निकली जिससे कोहरा थोड़ा कम हुआ लेकिन शाम को पांच बजते ही कोहरा फिर गहराने लगा। शाम को हल्के से मध्यम बादल भी आसमान में छाए रहे है। रविवार को अधिकतम 22.1 और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। परढ़ाना निवासी सतीश ने बताया कि वह सुबह सैर के लिए जाता है। पिछले तीन-चार दिन से कोहरे का असर बढ़ने लगा है। रविवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को ठिठुरनभरी ठंड का एहसास हुआ। सुबह जल्दी व शाम को देरी से घर से बाहर निकलना अब मुश्किल होने लगा है। इसलिए वह रविवार को करीब सात बजे सैर के लिए गया। क्योंकि धुंध के बढ़ते असर के कारण दृश्यता भी कम रही। कम दृश्यता में सड़क पर हादसा होने का डर बढ़ जाता है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने सोमवार को धूप निकलने और तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। पूरे सप्ताह अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
सिवाह-गढ़ी गांव के पास भिड़े दो वाहन
रविवार सुबह कोहरे के कारण सिवाह गढ़ी के पास दो वाहन आपस में भिड़ गए। दिल्ली की ओर से आ रहे कैंटर ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन को हाईवे पर ही छोड़कर वहां से चला गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर हाईवे से हटवाया, इसके साथ ही सिवाह गांव के पास ही एक कार ने मोटरसाइकिल सवार को साइड मार दी, जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक चालक को हल्की चोट आई।