{"_id":"68508af767810b4c250c11aa","slug":"demonstration-by-farmer-labor-organizations-at-the-district-secretariat-over-the-murder-of-a-farmer-panipat-news-c-244-1-pnp1012-138784-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: किसान की हत्या में जिला सचिवालय पर किसान-मजदूर संगठनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: किसान की हत्या में जिला सचिवालय पर किसान-मजदूर संगठनों का प्रदर्शन
विज्ञापन
पानीपत। निजामपुर में किसान बिजेंद्र की हत्या के मामले में किसान संगठनों ने सोमवार को जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। इसके बाद डीसी और एसपी को प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग करते हुए चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। डीसी ने संघर्ष समिति को 20 जून को वार्ता के लिए बुलाया है। किसानों ने कहा कि वार्ता के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
भाकियू पानीपत के जिला प्रधान सूरजभान रावल, संयुक्त किसान मोर्चा तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य बिंटू मलिक व अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य प्रधान मास्टर बलबीर सिंह की अगुवाई में इससे पहले जीटी रोड स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में पंचायत की। यहां से प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। यहां जोरदार नारेबाजी की। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह किसानों व ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने का भरोसा दिया। किसानों ने बताया कि दो जून को निजामपुर गांव में किसान बिजेंद्र की आग लगाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कंपनी के दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया और एसआईटी भी गठित की। इन 14 दिनों में कोई कार्रवाई नहीं की है। उपायुक्त ने संघर्ष समिति को 20 जून को वार्ता के लिए बुलाया है। इस मौके पर राज्य सचिव सुमित दलाल, भारतीय किसान यूनियन एकता उगरां राज्य अध्यक्ष कंवरजीत सिंह, भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश कौथ भारतीय किसान यूनियन घासीराम में से राज्य प्रधान जोगिंद्र सिंह नैन, आईटीएम रोज का मेयो किसान संघर्ष कमेटी मेवात के प्रधान हाफिज सिराजुद्दीन, भारतीय किसान यूनियन टिकैत हरियाणा युवा अध्यक्ष रवि आजाद, भारतीय किसान नौजवान यूनियन राज्य प्रधान अभिमन्यु कुहाड़, हरियाणा किसान सभा के जिला प्रधान कामरेड सेवा सिंह मलिक, भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम बहादुर मैहला वस भारतीय किसान मजदूर यूनियन कमेरा वर्ग के राज्य अध्यक्ष महावीर चहल मौजूद रहे।
-- --