{"_id":"69221d75956e5196be042651","slug":"demand-to-withdraw-the-labor-code-panipat-news-c-244-1-pnp1006-147575-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लेबर कोड को वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लेबर कोड को वापस लेने की मांग
विज्ञापन
मांगों को पूरा कराने के लिए बैठक करते यूनियन के सदस्य। यूनियन
समालखा। केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठन द्वारा शनिवार को बैठक कर चार लेबर कोड की कड़ी निंदा की है। मजदूर विरोधी इन लेबर कोड को वापस लेने की मांग की है। बीजेपी गठबंधन की केंद्र सरकार ने मजदूर-विरोधी उक्त चार लेबर कोड को कल से लागू करने का ऐलान कर दिया है। सचिव कामरेड हरिप्रकाश ने बताया कि इन चार लेबर कोड में श्रमिकों का कार्य दिवस आठ घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया गया है। पहले 100 श्रमिक संख्या वाले उद्योग के मालिकों को तालाबंदी, छंटनी, ले-ऑफ, कारखाना बंदी के लिए सरकार से अनुमति लेनी पड़ती थी। अब श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर 300 कर दी है। देश में ज्यादातर उद्योग इसके दायरे में आ गए हैं। फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट लाकर स्थाई नौकरी को खत्म कर दिया गया है।
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की सरकार से जितनी बार भी बातचीत हुई। हर बार इन श्रम संहिता का कड़ा विरोध करते हुए इन श्रमिक विरोधी प्रावधानों को बार-बार वापस लेने की मांग की है। लेकिन सरकार ने सबको धोखे में रखते हुए इन्हें लागू करने की घोषणा कर दी है। 26 नवंबर को पूरे भारत में जिला मुख्यालयों पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की तरफ से धरने व प्रदर्शन किए जाएंगे व इन श्रम कोड की प्रति फूंकी जाएगी।