फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand raised to open clogged sewer in TDI, warning given

Panipat News: टीडीआई में जाम सीवर खुलवाने की उठाई मांग, दी चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to open clogged sewer in TDI, warning given
पानीपत। टीडीआई में जाम सीवर खुलवाने और तय जमीन पर एसटीपी बनवाने की मांग को लेकर शनिवार को आरडब्ल्यूएस पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इसके बाद सड़काें पर भरे गंदे पानी की समस्या पर रोष जाहिर किया। शुक्रवार काे सीवर जाम और एसटीपी बनाने को लेकर कंपनी अधिकारियों और आरडब्ल्यूएस की भी बैठक हुई थी। जिसमें आरडब्ल्यूएस ने कंपनी को एक सप्ताह की चेतावनी दी थी कि अगर एसटीपी नहीं बनाया गया तो वे ये मामला एनजीटी में रखेंगे।
विज्ञापन

बैठक में आरडब्ल्यूएस प्रधान शैलेंद्र कुमार, महासचिव अनिल मलिक और मीडिया प्रभारी विवेक ताेमर ने कंपनी के प्राेजेक्ट मैनेजर जाेगिंद्र सिंह, ईओ नरेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ सीवर जाम की शिकायत पर भी बातचीत की। आरडब्ल्यूएस महासचिव अनिल मलिक ने कहा कि अभी तक कंपनी ने काेई बिजली बिल नहीं भरा है। पानी की टंकी, स्ट्रीट लाइट, मार्केट कांप्लेक्स समेत अन्य जगहाें के बिजली कनेक्शन कटे हुए हैं। खस्ताहाल सड़काें की मरम्मत के काम भी शुरू नहीं हाे पाए हैं। इससे लाेगाें का रहना मुश्किल हाे गया है। वहीं टीडीआई के ईओ नरेंद्र का कहना है कि आरडब्ल्यूएस की सभी मांगे जल्दी ही पूरी हाे जाएंगी। इनके लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed