फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand raised for CETP and ZLD

Panipat News: सीईटीपी और जेडएलडी की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for CETP and ZLD
पानीपत। औद्योगिक नगरी में सीईटीपी और जेडएलडी (जीरो लिक्विड डिस्चार्ज) बड़ी जरूरत है। उद्यमियों ने एक बार फिर इसकी मांग उठाई है। पानीपत डायर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मिलकर इनके साथ तीन मुद्दों को रखा है। मुख्यमंत्री ने उनको इन पर जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया है। इसके साथ उद्यमियों ने बिजली के नए टैरिफ पर मंथन करने की मांग की।
विज्ञापन

सीएम ने इस पर भी विचार करने का भरोसा दिया है। पानीपत डायर्स एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा की अगुवाई में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह से चंडीगढ़ में मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में उद्यमी भरत बंगा, राजेश जैन, माणिक गुप्ता व ऋषभ नारंग शामिल रहे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने उनकी बैठक की मध्यस्थता की। प्रधान नीतिन अरोड़ा ने बताया कि सेक्टर-29-टू में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का सीईटीपी है। इसका अत्यधिक राशि के अपशिष्ट बिल हैं। अपशिष्ट बिलों के लिए पुनर्विचार किया जा सकता है। इससे उद्यमियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उद्यमियों को भूजल का दोहन नहीं करना पड़ेगा। सेक्टर-29-टू में अधिकतर डाई हाउस में हैं। इनमें पानी की खपत अधिक होती है। उद्यमी सीईटीपी के पानी को पुन: प्रयोग की मांग लंबे समय से उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed