{"_id":"22d949bd52955fb80d80ea2d77fe268e","slug":"demand-of-five-million-randsom-for-ndri-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीआरआई के छात्र से मांगी पांच लाख की चौथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीआरआई के छात्र से मांगी पांच लाख की चौथ
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Mon, 12 May 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। एनडीआरआई के एक छात्र से मोबाइल पर पांच लाख रुपये की चौथ मांगने का मामला सामने आया है। चौथ की राशि न देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी के बाद छात्र व परिजन चिंतित हैं। थाना शहर पुलिस ने छात्र की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-13/17 हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी परमवीर ने थाना शहर पुलिस को श्किायत दी है। उसने शिकायत में बताया कि वह एनडीआरआई, करनाल का छात्र है और 10 मई को किसी व्यक्ति का उसके मोबाइल पर फोन आया उसने उससे पांच लाख रुपये की मांग की।
आरोप है कि आरोपी ने पैसे की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी है। उसने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने अपने स्तर पर उक्त मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
थाना शहर पुलिस ने कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि परमवीर को चौथ मांगने व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपी को काबू कर लेगी।