फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Delhi-Kurukshetra Passenger reached late by one hour, Sachkhand Express reached late by one and half hour

Panipat News: दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर एक घंटा, सचखंड एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Kurukshetra Passenger reached late by one hour, Sachkhand Express reached late by one and half hour
पानीपत। ट्रेनें घंटों की देरी से आ रही हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। वे कई घंटों की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच पा रहे हैं। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन एक घंटे की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। फाजिल्का और इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से पहुंची। जिससे यात्रियोंं को कई घंटों तक स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

पानीपत से कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्री राजीव, प्रेम और महेंद्र ने बताया कि वह ट्रेन के निर्धारित समय पर स्टेशन पर पहुंच गए थे लेकिन ट्रेन एक घंटे की देरी से पहुंची। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही अन्य यात्रियों को भी ट्रेन के इंतजार मेंं बैठना पड़ा। समस्या को लेकर रेलवे प्रशासन को अवगत कराया गया है लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया है। जिससे समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेन निर्धारित समय से देरी से पहुंचने का मुख्य कारण लंबे रुटोंं वाली ट्रेनों की पासिंग और मरम्मत कार्य को माना जा रहा है। जिसको लेकर अधिकारियों से बैठक कर समस्या का हल निकाला जाएगा। जिससे अन्य यात्रियोंं को इस समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


बॉक्स
ये ट्रेनें हो रही प्रभावित :
अप लाइन : दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन सुबह एक घंटे की देरी से पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस सुबह 20 मिनट की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस दोपहर 1:38 घंटे की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस दोपहर 1:42 घंटे की देरी से पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम 1:41 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाउन लाइन : झेलम एक्सप्रेस सुबह 39 मिनट की देरी से पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस दोपहर 23 मिनट की देरी से पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस शाम 20 मिनट की देरी से पहुंची। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस 21 मिनट की देरी से पहुंची। अंबेडकर एक्सप्रेस शाम 1:07 घंटे की देरी से पहुंची। स्वराज एक्सप्रेस सुबह 1:12 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed