{"_id":"68d6f8fd1ce4e1384c0d8fbe","slug":"deepanjali-got-first-place-in-the-speech-competition-panipat-news-c-244-1-pnp1001-144480-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ब्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ब्
Sat, 27 Sep 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल और कॉलेज की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में किया। कार्यक्रम में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बीए प्रथम वर्ष की दीपांजली ने पहला स्थान, बीएससी प्रथम वर्ष की खुशबू ने दूसरा और बीए तृतीय वर्ष की इशिका जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया। वंश और इति जैन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
मुख्यातिथि में आईओसीएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक विजिलेंस गौतम प्रिया, उप महाप्रबंधक विजिलेंस मोहम्मद अरशद हुसैन, मुख्य प्रबंधक एम्प्लॉई मैनेजमेंट सर्विस संदीप गोयल, वरिष्ठ प्रबंधक विजिलेंस चेतन काम्बले और प्रबंधक ईआर विजेंद्र कुमार रहे। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने कहा कि भ्रष्टाचार समाज और राष्ट्र की उन्नति में सबसे बड़ा अवरोधक है। इसके खिलाफ सभी वर्गों को जागरूक रहकर प्रयास करना होगा। निर्णायक की भूमिका डॉ. संतोष कुमारी और डॉ. जुगमती ने निभाई। अतिथियों ने विद्यार्थियों को ईमानदारी और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।