फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   death penalty for rape and murder convicts

बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म और हत्या के दो दोषियों को फांसी की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
death penalty for rape and murder convicts
खंड मतलौडा स्थित एक गांव में 12 वर्ष की अनाथ बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म और फिर हत्या करने के दो दोषियों को अदालत ने शुक्रवार को फांसी की सजा सुनाई। दोनों दोषियों को सात अलग-अलग धाराओं के तहत दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई है। साथ ही दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माना अदा न करने पर छह महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन

मतलौडा खंड के गांव में 13 जनवरी 2018 को घर के बाहर कूड़ा डालने गई 12 वर्ष की बच्ची का गांव निवासी प्रदीप एवं सागर ने अपहरण कर लिया था। एक ही गांव के होने की वजह से बच्ची प्रदीप को नाना और सागर को मामा मानती थी। बच्ची का अपहरण कर प्रदीप के घर लाया गया था। वहां दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जिस कारण बच्ची की हालत काफी बिगड़ गई। इसके बाद दोनों ने शॉल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी और शव को मंदिर के पीछे गड्ढे में फेंक दिया था। इसी रात हुई बरिश से गड्ढ़े में पानी भर गया और शव ऊपर आ गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बच्ची का शव बरामद करके उसका डीएनए कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म एवं गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। मामले में जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी प्रदीप और सागर को गिरफ्तार कर लिया था, दोनों ने गुनाह कुबूल किया था। फिलहाल दोनों दोषी पानीपत जेल में बंद हैं। इससे पहले बच्ची के मामा ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी। अदालत का फैसला आने पर उन्होंने इसे न्याय की जीत बताया और कोर्ट का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने वाले वकील अनुज चौधरी ने बताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मामले की सुनवाई चार वर्ष में पूरी की, इस दौरान 17 गवाहों को सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुनाया है। अब दोनों दोषियों के पास फांसी के खिलाफ अपील करने के लिए 60 दिन का वक्त है। उन्होंने बताया कि दोषियों को तीन धाराओं के तहत फांसी, एक धारा के तहत उम्रकैद, दो धाराओं के तहत सात वर्ष और एक धारा के तहत दोषी करार देते हुए 10 वर्ष की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed