फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Death of mother and child in District Civil Hospital

Panipat News: जिला नागरिक अस्पताल में जच्चा और बच्चा की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Death of mother and child in District Civil Hospital
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। उसको सोमवार को ही कवी गांव से जिला नागरिक अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक जांच में प्रसूता की मौत का कारण ब्लड प्रेशर कम होना बताया जा रहा है। मतलौडा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम में बच्चादानी की जांच की जाएगी। उसी में मौत के असल कारण पता चलेंगे। पुलिस व डॉक्टर इस मामले की अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

कवी गांव निवासी अर्जुन ने बताया कि वह तीन बेटों अभय, आशीष और अखिल का पिता है। वह कवी गांव में मुर्गा फार्म पर काम करता और यहीं पर परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी रंजिता (35) नौ माह की गर्भवती थी। सोमवार सुबह रंजिता को प्रसव पीड़ा हुई। उनके पास दोपहर को आशा कार्यकर्ता आई। वह रंजिता को लेकर कवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गई। यहां से डॉक्टरों ने रंजिता को जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। जब वह पांच बजे रंजिता को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



बॉक्स
अस्पताल में मृत लाई गई थी महिला
इमरजेंसी वार्ड की प्रभारी डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि जब महिला को यहां लाया गया तो वह मृत थी। बच्चे का सिर बाहर आया हुआ था। बच्चा बाहर नहीं निकला उसकी भी मौत हो चुकी थी। अब तक जांच में पता चला है कि मृतका का बीपी लो हो गया था। बच्चा बाहर की ओर पुश नहीं हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा कि मौत का कारण क्या है, बच्चादानी की स्थिति भी जांची जाएगी। जच्चा बच्चा के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि जच्चा बच्चा की मौत के कारणों की समीक्षा होगी। ऐसे हर केस का अध्ययन होता है। संबंधित डॉक्टर से मामले की जांच कराई जाती है। गर्भवती की हिस्ट्री जांची जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed