फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of salesman found hanging in liquor contract, accused of murder

Panipat News: शराब ठेके में फंदे पर लटका मिला सेल्समैन का शव, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body of salesman found hanging in liquor contract, accused of murder
बापौली। गांव बिहोली-शहरमालपुर रोड पर शराब के एक ठेके में सेल्समैन का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक के बेटे ने शराब ठेकेदारों पर मिलावटी शराब न बेचने पर पिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। बापौली पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मामले में आरोपी शराब ठेकेदारों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पट्टीकल्याणा गांव निवासी रोहित ने बताया कि उसके पिता रणतेज गांव बिहोली-शहर मालपुर रोड पर शराब के ठेके पर सेल्समैन थे। तीन मई को उसके पिता का उसके पास फोन आया। उन्होंने बताया कि शराब ठेकेदार सिवाह गांव निवासी मोनू व पांची, सोनीपत निवासी बिजेंद्र उन्हें शराब में मिलावट कर बेचने के लिए मजबूर करते हैं। वह इससे इंकार करते हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है। उसने पिता को नौकरी छोड़कर घर आने को कहा। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता ने बताया कि शराब ठेकेदारों ने उन्हें बंधक बना रखा है। वे उनकी हत्या करना चाहते हैं। कुछ देर बाद उसके पास एक फोन आया। उक्त व्यक्ति ने उसे बताया कि उसके पिता का शव ठेके में फंदे पर लटका है। वह मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। उसे शक है कि शराब ठेकेदारों ने उसके पिता की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed