{"_id":"c2dcdd5ef1f2acc0d407af4bb062aa6c","slug":"ddfdfdfdfdfd","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से छात्रा के दोनों पैर कटे, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से छात्रा के दोनों पैर कटे, गंभीर
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
Updated Thu, 17 Jul 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर रोहतक जाने वाली ट्रेन से गिरकर फर्स्ट ईयर की एक छात्रा के दोनों पैर कट गए। छात्रा शहर के एक कालेज की फर्स्ट ईयर में दाखिला लेने के बाद गोहाना अपनी बहन के पास जा रही थी।
हादसे के बाद छात्रा की एडमिशन लेने की खुशी गम में बदल गई और परिवार के लोगों की भी मुश्किल बढ़ गई। उसको गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया है और जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रेलवे स्टेशन पर हादसा बुधवार दोपहर के समय हुआ। पानीपत से रोहतक जाने वाली ट्रेन में चढ़ते समय छात्रा संगीता निवासी सुताना गिर गई और ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। जीआरपी ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
जहां पर डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और उसकी हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। संगीता ने बताया कि उसने शहर के एक एडेड कॉलेज में फर्स्ट ईयर में दाखिला लिया है। वह बुधवार को गोहाना अपनी बहन के यहां जाने के लिए ट्रेन में चढ़ी थी।
वह ट्रेन में नियंत्रण खो बैठी और नीचे गिर गई। जांच अधिकारी एसआई जगदीश चंद्र ने बताया कि लड़की के बेहोश होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सके। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पानीपत-रोहतक रेल लाइन पर बिंझौल स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। जीआरपी ने शव को शव गृह में रखवा दिया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जीआरपी को बिंझौल रेलवे स्टेशन के नजदीक एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली।
जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शिनाख्त के लिए शव गृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।