फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Day long celebration of silver medal in Khandra village

Panipat News: खंडरा गांव में रजत पदक की दिनभर मनाई खुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
Day long celebration of silver medal in Khandra village
पानीपत। पेरिस ओलंपिक में रजत पदक की खुशी खंडरा गांव में शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। नीरज चोपड़ा के घर पर सुबह से शाम तक लोगों का आना-जाना लगा रहा। यही नहीं गांव के बच्चों से लेकर बड़ों व अन्य लोगों में भी उत्साह देखने वाला रहा। सबसे ज्यादा खुश नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी और चाची-ताई रही। उन्हाेंने खुशी में मंगल गीत गाए और खुशी साझा की। वहीं गांव की युवा पीढ़ी जैवलिन में अपना भविष्य बनाने को मैदान में खूब जोर लगाने लगे हैं।
विज्ञापन

मां सरोज देवी ने बताया कि बेटे नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। वह इस बार स्वर्ण पदक से चूक गया तो क्या हुआ। अरशद नदीम भी तो उसके बेटे जैसा है। नीरज बताता है कि अरशद नदीम और उनमें काफी दोस्ताना व्यवहार रहता है। वह बहुत खुश है। नीरज को चूरमा पसंद है। वह दिल्ली एयरपोर्ट पर नीरज को लेने जाएंगे और उनका शानदार स्वागत समारोह गांव में किया जाएगा। नीरज को उसका मनपसंद चूरमा खिलाया जाएगा। इसके साथ नीरज की चोट का भी इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स

स्कूल से आते ही खाता था मलाई
मां सरोज देवी ने बताया कि नीरज घर पर सामान्य खाना खाता है। वह यहां पर गांव के माहौल के अनुसार रहता और खाता-पीता है। उनको चूरमा के अलावा सामान्य सब्जी-रोटी पसंद हैं। खाने में लस्सी जरूर लेता है। नीरज की एक चाची ने बताया कि नीरज स्कूल से आता था तो बैग रखकर सीधे रसोई में आता था। यहां रोटी पर मलाई रखकर खा जाता था। वह अब भी इसी तरह रोटी खा लेता है। वह घर आता है तो अपने बचपन के दिनों की याद ताजा करा देता है। उसके और परिवार के बाकी सदस्यों के लिए आठ भैंस रखी हैं। पूरा परिवार खूब दूध दही खाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
नीरज के गांव में स्टेडियम की दरकार
नीरज चोपड़ा के गांव में उनके नाम पर खेल स्टेडियम बनाया जाना है। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2022 में भी इसकी घोषणा की थी। नीरज चोपड़ा उस समय टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक लेकर आए थे। इस पर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत आनी है। गांव में अब तक स्टेडियम को लेकर जमीन नहीं मिल पाई है। नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि गांव की पंचायती जमीन का कोर्ट में केस चल रहा है। ग्राम पंचायत ने जमीन देने का भरोसा दिया हुआ है।


वर्जन :
मैंने पिछले दिनों की पानीपत में कार्यभार संभाला है। मेरे संज्ञान में नीरज चोपड़ा के गांव में खेल स्टेडियम बनाने का मामला नहीं आया है। कार्य दिवस पर इस बारे में रिपोर्ट ली जाएगी। विभाग की तरफ से स्टेडियम के निर्माण के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

धुरेंद्र हुड्डा, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed