{"_id":"60f47d138ebc3e79be17cda6","slug":"d-panipat-news-knl769600147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील में कीड़े: शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मील में कीड़े: शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुरू की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बच्चों को बांटे गए मीड डे मील में कीड़े वाले राशन और एक्सपायरी डेट के दूध के बाद प्रशासन हरकत में आया है। रविवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। स्कूल के कमरे में रखे गए राशन के स्टॉक को रविवार को उठवा दिया गया है।
वहीं, जिन शिकायतकर्ताओं ने आपत्ति दर्ज कराई थी, अधिकारियों ने उन्हें रविवार को स्कूल बुलाकर राशन बदलने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को चौथी कक्षा के ई-सेक्शन के 42 बच्चों को ये राशन दिया जाना था। शिकायतकर्ता अमित गुप्ता ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की तरफ से उन्हें स्कूल में बुलाया गया था। उन्हें बताया गया कि शिक्षा विभाग से डायरेक्टर और कई विभाग अधिकारी आए हैं। उनसे राशन संबंधित इंक्वायरी की गई। उन्होंने सारी बात बताई। इसके बाद सोमवार को राशन बदलवाने का आश्वासन देकर भेज दिया। उन्होंने बताया कि उनके साथ कई और लोगों को राशन के बारे में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
खुले आटे की थैलियां उठवाई, बंद पैकेट रखी मिली
अमित गुप्ता ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने खुले आटे की थैलियों को स्टॉक से उठवा दिया था। जबकि बंद पैकेट का आटा रविवार शाम तक स्कूल के स्टॉक में जमा था। दूध के पैकेटों की मैन्यूफैक्चरिंग एवं एक्सपायरी डेट की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
कुछ भी कहने से बच रहे अधिकारी
पूरे मामले में कुछ भी करने से अधिकारी बच रहे हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बृजमोहन गोयल ने कहा कि रविवार है और वह व्यस्त हैं। स्कूल प्रिंसिपल प्रतिमा शर्मा ने बताया कि वे भी व्यस्त हैं।