फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

डॉक्टर की बेटी ने नेवी में तैनात अफसर पति समेत तीन पर कराई मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
d
मॉडल टाउन निवासी डॉक्टर की बेटी ने दिल्ली निवासी नेवी अफसर पति पर आरोप लगाते हुए मॉडल टाउन थाने में शिकायत दी है। आरोप है कि पति ने शराब के नशे में मारपीट की और दहेज के लिए दबाव बनाया। इसके अलावा सोते समय पति ने खौलता हुआ पानी डाल दिया। धमकी दी कि अगली बार वह तेजाब डालकर मार देगा। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2011 में वह गर्भवती हुई तो ससुराल पक्ष से सास व पति ने लड़का न होने पर बच्चा गिराने की बात कही। पति की रोजाना की मारपीट के कारण गर्भपात हो गया। इसके बाद 2015 में वह दोबारा गर्भवती हुई। शराब पीकर पति ने लात-मुक्के मारे। उसने पानीपत आकर डॉक्टर को दिखाया तो मारपीट की वजह से फिर गर्भपात हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी एक डॉक्टर की बेटी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में दिल्ली निवासी इंडियन नेवी में तैनात विपुल मनोचा से हुई थी। शादी के बाद से ही पति ने कम दहेज लाने की बात कहकर नशे की हालत में मारपीट करनी शुरू कर दी। उसने दो लाख रुपये की मांग की। लगातार मारपीट से परेशान होकर उसने पिता से रुपये लेकर पति को दिए। कुछ दिन ठीक रखा, लेकिन दोबारा दहेज की मांग की। गत 2010 में नए साल की पार्टी पर पति ने सबके सामने मारपीट की और उसे बाहर ले आया। गाड़ी में बैठाकर उसके साथ मारपीट की, बेहोश हुई तो पानी डालकर जगाया और फिर दोबारा मारपीट की। इसके बाद वह अपने मायके आ गई। पंचायत में पति ने माफी मांगी तो वह ससुराल चली गई। इसके बाद भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

अनाथालय से बेटी ली, उसके साथ भी मारपीट की
पीड़िता ने कहा कि ससुराल पक्ष के लोग उस पर बेटा पैदा करने का दबाव बनाते थे, लेकिन लगातार दो बार गर्भपात होने के कारण उसने मना कर दिया था। उसने अनाथालय से एक बेटी गोद ली और घर लेकर आई। जिस बात पर सभी ने नाराजगी जताई और फिर दोनों के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर पति, सास और ससुर के खिलाफ 5 धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
-सुनील कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed