{"_id":"6070ada88ebc3e8d353416ba","slug":"d-panipat-news-knl667455163","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को मिले कोरोना के 104 रोगी, प्रवासियों में लॉकडाउन का भय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार को मिले कोरोना के 104 रोगी, प्रवासियों में लॉकडाउन का भय
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण गंभीर हो चुका है। अब कोरोना के केस पिछले साल अगस्त और सितंबर की तरह की सामने आ रहे हैं। पिछले 9 दिनों में कोरोना के रिकॉर्ड 818 केस सामने आए हैं। शुक्रवार को कोरोना के 104 नए केस आए हैं। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। दूसरी ओर कोरोना और लॉकडाउन के भय से प्रवासी मजदूरों ने दोबारा पलायन शुरू कर दिया। फैक्टरी मालिक उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं। मालिकों ने श्रमिकों को कहा है कि अगर लॉकडाउन लगता है तो वो खुद उन्हें अपनी गाड़ी से उनके घर पहुंचाएंगे और पूरा वेतन भी देंगे।
शुक्रवार को पानीपत जेल और पाईट कॉलेज में भी कोरोना के रोगी मिले हैं। अब तक पाईट कॉलेज में कोरोना के 10 रोगी सामने आए हैं। मॉडल टाउन में पिछले तीन दिनों में कोरोना के 50 से अधिक रोगी मिले हैं। पिछले एक माह में जिले के स्कूलों में 60 से अधिक छात्र कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात यह है कि 59 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिले में कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या भी 816 पहुंच चुकी है। हर 100 सैंपल में 14 लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।
डॉक्टर बोले- मास्क न प्रयोग करने वालों पर प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई
वहीं डॉक्टरों का कहना है कि प्रशासन मास्क का प्रयोग न करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। बाजारों और सड़कों पर सामाजिक दूरी के नियम टूट रहे हैं। अगर प्रशासन ने जल्द सख्ती नहीं बरती तो ये खतरा और भी अधिक गहरा सकता है। शुक्रवार को 1108 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। पानीपत में अब तक 12505 केस में से 816 एक्टिव हैं। अब तक 11462 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक कोरोना से 166 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
हम श्रमिकों को मना रहे हैं, इस बार उद्योग बंद नहीं होंगे : राणा
सीएम मनोहर लाल स्पष्ट कर चुके हैं कि उद्योग बंद नहीं होंगे। बिहार की लेबर वापस जाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वो लेबर को समझा रहे हैं। वो लेबर का पूरा सहयोग कर रहे हैं। फिलहाल सभी उद्योगों में पूरी लेबर है।
- भीम राणा, प्रधान डायर्स एसोसिएशन
जिले में कोरोना संक्रमण दोबारा गहरा रहा है। लोगों से अपील है कि वो मास्क का प्रयोग जरूर करें। सामाजिक दूरी का पालन करें। जिले में सभी सरकारी केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। सभी पात्र कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं। विभाग ने सैंपलिंग की संख्या बढ़ा दी है।
- डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन पानीपत।
घोषित किए गए कंटेनमेंट जोन
अंसल सुशांत सिटी में शोभा कुकरेजा (मकान नंबर 5571), मॉडल टाउएन में हरीश परूथी (मकान नंबर 214-एल) एवं अनिल कुकरेजा (मकान नंबर 469 आर), फ्रेंडस कॉलोनी में विनोद कुमार (मकान नंबर 30 ए), सुखदेव नगर में वेद प्रकाश चुघ (मकान नंबर 11-12), अंसल सुशांत सिटी में विपिन कुमार (मकान नंबर 403, सेक्टर-19, लॉ-रेजनटिया), टीडीआई सिटी में दीपक गुप्ता (मकान नंबर ई-33), शांति नगर में अन्नु गुप्ता (मकान नंबर 14) और सुरेश कुमार (मकान नंबर 1293-डी), अंसल सुशांत सिटी में किशोर ग्रोवर (मकान नंबर 1652), गांव खुखराना में सरकारी स्कूल के पास प्रमोद के मकान, बसंत कुंज सेक्टर-25 में विक्रम चहल (मकान नंबर 37), असंल सुशांत सिटी में अशोक सेठ (मकान नंबर 1776 डी, द्वितीय तल) को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
शुक्रवार को जिले में असंध रोड, गांव सनौली खुर्द, गुरुनानकपुरा, राज नगर, हनुमान कॉलोनी, शिव नगर, मेन बाजार, मॉडल टाउन, सिंघपुरा, सौदापुर, गांधी कॉलोनी, पाईट समालखा, मतलौडा, मुखीजा कॉलोनी, देशराज कॉलोनी,जोशी, नारायण सिंह पार्क, विजय नगर, आरके पुरम, काबड़ी, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सुताना, संगम कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, सराय मोहल्ला समालखा, न्यू फ़्रेंडस कॉलोनी, विराट नगर, अंसल, करतार शाह कॉलोनी, सुखदेव नगर, भीम गोडा मंदिर, इंदिरा कॉलोनी, अर्जुन नगर, सेक्टर-12, शिव नगर, जेल परिसर, अहर, इसराना, छाजपुर, बबैल रोड, सेक्टर 18, 29, कारद, रिफाइनरी, जसबीर कॉलोनी, विकास नगर, धूप सिंह नगर, मच्छरौली, हरिबाग कॉलोनी, न्यू बोहली, आजाद नगर, नूरवाला, तहसील कैंप व गांजबड में कोरोना के नए मरीज मिले हैं।