{"_id":"678585f9488d603c2d09e3bc","slug":"cyclist-dies-in-accident-panipat-news-c-18-1-knl1010-559959-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हादसे में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हादसे में साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। रायपुर रोडान के समीप साइकिल सवार एक बुजुर्ग को बस चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। बुटाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में रायपुर रोडान निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसके पिता रघुबीर सिंह नीलोखेड़ी में एक आरे पर मजदूरी का काम करते थे। वह सुबह साइकिल पर सवार होकर अपने काम पर जा रहे थे। इस दौरान कुरुक्षेत्र की ओर से एक ट्रैवलर बस तेज रफ्तार से आई और उसके पिता की साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता सड़क पर जाकर गिरे। इस दौरान बस चालक मौके से भाग गया। घायल अवस्था में उसके पिता को वह अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
निवेश के बहाने 6.97 लाख रुपये ठगे
करनाल। रियल स्टेट में रुपये लगाने का लालच देकर साइबर ठगों ने 6.97 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में कूड़क जागीर निवासी नवजोत ने बताया कि एक जनवरी को उसके पास टेलीग्राम पर मैसेज आया। जिसमें निकिता नाम की एक लड़की से बात हुई। उन्होंने तीन जनवरी को लिंक भेजा। जो टाटा प्रोजेक्ट रियल स्टेट के नाम से था। उसने उस लिंक को ज्वाॅइन किया और आरोपियों की बातों में आकर रुपये निवेश किए। इसेक बाद अलग-अलग समय में उसने 6 लाख 97 हजार 129 रुपये आरोपी के बताए हुए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। अब आरोपी ये रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। संवाद