फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Crowd of devotees of Bhole started increasing, entry of all vehicles on Kanwar route closed from tomorrow

Panipat News: भोले के भक्तों की बढ़ने लगी भीड़, कल से कांवड़ मार्ग पर सभी वाहनों का प्रवेश बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees of Bhole started increasing, entry of all vehicles on Kanwar route closed from tomorrow
सनौली ​स्थित कांवड़ ​शिविर प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
- मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों को सोनीपत व सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले वाहनों को करनाल से देवबंद होकर निकाला जाएगा
विज्ञापन

- पानीपत से गुजरते हैं रोहतक, भिवानी, हिसार, हांसी और राजस्थान के कांवड़ यात्री

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कांवड़ मार्ग पर भोले के भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। अगले दो दिन में जिले में पहुंचने वाले कांवड़ियों की संख्या और बढ़ेगी। साथ ही डाक कांवड भी शुरू हो जाएगी। जिसे देखते हुए 19 जुलाई से कांवड़ मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। वाहन चालकों के लिए रूट डायवर्ट होगा। मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों को सोनीपत और सहारनपुर व मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले वाहनों को करनाल से देवबंद होकर निकाला जाएगा।
पानीपत से लेकर रोहतक, भिवानी, हिसार और आसपास के जिलों के साथ-साथ राजस्थान पहुंचने वाले कांवड़ यात्री भी गुजरते हैं। प्रतिवर्ष दो से ढाई लाख कांवड़ यात्री पानीपत जिले में पहुंचते हैं। जिसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पानीपत-हरिद्वार मार्ग को कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित किया गया है। यात्रा शुरू होने के साथ ही हाईवे पर भारी वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अभी एक साइड में कांवड़ यात्री और एक साइड से वाहनों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

जैसे-जैसे कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, कांवड़ मार्ग पर यातायात को और सख्त किया जा रहा है। 19 जुलाई से कांवड़ मार्ग पर हल्के वाहनों के संचालन को भी प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसके बाद कांवड़ मार्ग पर हरिद्वार जाने वाले डाक कांवड़ के वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। शिव रात्रि तक यह प्लान लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर भारी और हल्के वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगने के बाद वाहन चालकों को सोनीपत और करनाल के रास्ते निकाला जाएगा। मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों को सोनीपत होकर निकाला जाएगा। वहीं सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जाने वाले वाहनों को करनाल से होकर निकाला जाएगा।

---वर्जन
कांवड़ मार्ग पर कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। दो दिन बाद यह संख्या और अधिक तेजी से बढ़ेगी जिसे देखते हुए 19 जुलाई से कांवड़ मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के संचालन को बंद कर दिया जाएगा।
- सुरेश सैनी, डीएसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed