फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man shot dead in Budsham of Panipat

Haryana: शराब पार्टी के दौरान दोस्त को गोली से उड़ाया, माथे पर मारी गोली, हत्या के कारणों का पता नहीं

Fri, 04 Aug 2023 06:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 06:21 PM IST
सार

समालखा पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Young man shot dead in Budsham of Panipat
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के बुड़शाम गांव के खेतों में शराब पार्टी के दौरान सोनीपत के उलदपुर ठरु गांव निवासी एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के दोस्त ने उसके माथे पर गोली मारकर मौत की नींद सुला दी। इसके बाद स्कूटी लेकर फरार हो गया। वे दोनों बुड़शाम में रिश्तेदारी में आए थे।

विज्ञापन

सोनीपत जिले के उलदपुर ठरु गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ बल्लू (37) अपने एक दोस्त के साथ शुक्रवार को बुड़शाम गांव अपनी रिश्तेदारी में आया था। उनका रिश्तेदार पंकज शुक्रवार को दोपहर बाद उन दोनों को लेकर गांव के ही अनिल के नहर के समीप स्थित खेत में गया था।

विज्ञापन


वहां उन दोनों ने पेड़ों के नीचे शराब पार्टी शुरू कर दी। इसी बीच वीरेंद्र उर्फ बल्लू व उसके साथी के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। उसने पिस्तौल से सीधे वीरेंद्र के माथे पर गोली मार दी और अपनी स्कूटी लेकर फरार हो गया। डीएसपी नरेंद्र कादियान समालखा एसएचओ सुनील कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल की मदद से सैंपल लिए और शव को शवगृह में रखवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को बुड़शाम गांव के खेतों में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों को स्पष्ट नहीं बता सकती। परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र कादियान, डीएसपी समालखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed