{"_id":"a9f85cf6a696b5b64c2f12a0dae779e9","slug":"two-murder-in-a-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में दो हत्या, आरोपी फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक रात में दो हत्या, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुचलाना गांव में बुधवार रात घर की बैठक में नशा करने से रोकने पर एक व्यक्ति की गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से वारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
वहीं इसराना गांव में भी एक मजदूर की ईंट से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में गांव चुलकाना निवासी सुशील ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे गांव का ही आशु मुच्छल उनके घर की बैठक में आकर नशा करने लगा।
उसके भाई महेंद्र (45) ने आशु को ऐसा करने से टोका तो आशु उससे झगड़ने लगा। इसी बीच उनमें हाथापाई हो गई। बीच-बचाव कर मामला शांत कराया गया।
थोड़ी ही देर में आशु अपने तीन-चार साथियों के साथ वहां पहुंचा और महेंद्र पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। अस्पताल ले जाते समय महेंद्र ने रास्ते ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मजदूर की हत्या कर आरोपी फरार
इसराना। इसराना-पलड़ी मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की उसके दो साथियों ने मामूली कहासुनी में ईंट मारकर हत्या कर दी।
आरोपी शव को सड़क किनारे पटककर भाग गए। इसराना थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह इसराना से पलड़ी सड़क किनारे खेतों में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। डीएसपी देसराज व थाना इसराना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त राजेश निवासी गांव कौसी जिला नवादा बिहार के रूप में की।
विज्ञापन
गायत्री देवी ने बताया कि बताया कि उसका पति राजेश इसराना-पलडी सड़क स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। वे दोनों अपने दो साल के बेटे अरुण के साथ बुधवार शाम को इसराना बाजार से सामान लेकर भट्ठे पर वापस आ रहे थे।
उसका पति भट्ठे पर चौकीदार के रूप में काम करने वाले शंकर व एक अन्य के पास रुक गया और वह आगे निकल गई।
उसने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसके पति की हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस गायत्री देवी के बयान पर शंकर निवासी बिहार और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को साैंप दिया।
दस दिन में नौ हत्या
बीते दस दिन में हत्या की नौ वारदात हो गई हैं।
1. 6 नवंबर को सैक्टर 29 में परवेज निवासी दलबीर नगर, कुटानी रोड की हत्या कर शव को नाले के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने भाई जावेद के बयान पर कॉलोनी के ही रवि पर केस दर्ज किया था। पुलिस अभी तक रवि को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
2. 7 नवंबर को गणेश नगर में सफाई कर्मचारी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक राजेश की पत्नी सुनीता ने हत्या का आरोप कालोनी के ही सुरेश पर लगाया। पुलिस ने सुरेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इस मामले में कुछ ठोस नतीजे सामने नहीं आए है।
3. 7 नवंबर को साईं कालोनी के सीलक राम उर्फ सोनू की गला घोटकर हत्या कर दी गई। 13 नवंबर को सोनू का शव यमुना लिंक नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने सोनू की हत्या के आरोप में अमन, हरनारयण और सोनू निवासी रिसालू और गांव नांगल खेड़ी निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। चारों ने पूछताछ में हत्या की बात कबूल की।
4. 8 अक्तूबर की रात गांव सिवाह में सरपंच पद के उम्मीदवार खुशदिल के चचेरे भाई सितेंद्र और चाचा दलेल की चौटाला रोड स्थित उन्हीं के फार्महाउस पर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक सितेंद्र के भाई राजेंद्र के ब्यान पर पुलिस ने गांव के ही राकेश, सिल्लु और राजीव पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के आला अधिकारियों ने आरोपियों की धर-पकड़ के लिए चार टीमें बना दी। लेकिन पुलिस के हाथ एक आरोपी राजीव लगा है।
5. 10 नवंबर को महादेव कालोनी निवासी सुमन की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। सुबह साढ़े तीन बजे पड़ोसियों ने महिला के शव को खून से लथपथ हालत में गेट पर पड़ा हुआ देखा। सुमन पर हत्यारों ने चाकूओं से दो वार किए थे। पुलिस ने पति लहणा सिंह की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अभी तक पुलिस के हाथ कातिल तक नहीं पहुंचे है।
6. 11 नवंबर को बाबरपुर मंडी में घर से सामने से लापता हुई तीन साल की बच्ची राधा का शव 15 नवंबर को घर से 100 मीटर दूर फैक्ट्ररी की छत पर बोरी में मिला। बच्ची की गला घोटकर हत्या की गई है।
7. 15 नवंबर को गांव अजलीलापुर में गंदे नाले में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार युवक के सिर पर भारी हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई है। रिपोर्ट के अनुसार युवक की हत्या आठ या नौ नवंबर को की गई है।
8. 18 नवंबर की रात समालखा के चुचलाना गांव में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वहीं इसराना में भी एक व्यक्ति के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी।