फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   tritment,women,death, family

इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम, परिजनों ने मचाया हंगामा

Tue, 21 Mar 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Tue, 21 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
 देवी मूर्ति कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत होने के मामले में परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। डॉक्टरों और पुलिस के समझाने के बाद परिजन करीब 10 घंटे में शांत हुए। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में लाने से पहले ही महिला की हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने महिला के इलाज में किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती। फिलहाल पुलिस के पास इस मामले में शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के जिला मरेठ के गांव पांचली निवासी महिला बालेश रानी की शादी हरिसिंह कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार के साथ हुई थी। पिछले दो दिनों से महिला बालेश को बुखार था। महिला को उपचार के लिए पहले एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उसे दूसरे निजी अस्पताल में ले जाने के लिए भेज दिया गया। उसके बाद परिजनों ने देवी मूर्ति कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में महिला को सोमवार देर शाम भर्ती कराया। यहां मंगलवार तड़के महिला की हालत अचानक बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर महिला ने उपचार के दौरान ही मंगलवार सुबह करीब छह बजे दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने तुरंत शव को एंबुलेंस में रखवा दिया। महिला की मौत के बाद परिजन बिफर गए। आरोप लगाया अस्पताल के डॉक्टरों पर महिला के उपचार के दौरान कोताही बरती है। इसके चलते ही महिला की मौत हुई है। इस घटना को लेकर परिजनों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। दोपहर 11 बजे के करीब परिजनों की संख्या बढ़ती गई। परिजनों ने 10 घंटे एंबुलेंस में ही शव रखकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, आईएमए के प्रधान डॉ. दीपक भारद्वाज अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों और आईएमए ने परिजनों को समझाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


दिमागी बुखार के चलते महिला की पहले से ही हालत गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों की टीम ने महिला के इलाज में किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती। परिजनों द्वारा डॉक्टरों पर लगाए गए आरोप गलत है। यदि उन्हें लगता है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मौत हुई है तो उसकी जांच करा सकते है। डॉक्टरों का मरीजों को बचाने का काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दीपक भारद्वाज, प्रधान, आईएमए पानीपत।

निजी अस्पताल में महिला द्वारा दम तोडने के बाद परिजनों द्वारा हंगामा करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर हंगामा कर रहे परिजनों को समझाया। मामला शांत होते ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में लाया गया। शव को परिजनों को सौंप दिया है। पीड़ित परिजन शिकायत देते हैं तो मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
सुरेश कुमार, प्रभारी थाना शहर पानीपत। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed